फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than 100 PCS officers transferred after midnight in Uttar Pradesh

योगी सरकार ने आधी रात बाद किए 100 से ज्यादा पीसीएस अफसरों के तबादले

Sun, 17 Feb 2019 05:53 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Sun, 17 Feb 2019 05:53 AM IST
विज्ञापन
More than 100 PCS officers transferred after midnight in Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

सरकार ने लगातार तीसरे दिन शनिवार आधी रात बाद 100 से ज्यादा पीसीएस और वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें उपजिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर आयुक्त स्तर के अधिकारी हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने एक जगह पर तीन साल से अधिक समय तक जमे अफसरों को 20 फरवरी से पहले स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत सरकार ने शनिवार आधी रात बाद 100 से ज्यादा अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


आपकी जानाकारी के लिए बता दें लोकसभा चुनाव से पूर्व उत्तर प्रदेश में शुक्रवार देर रात को भी कई तबादले किए गए थे। चुनाव से पूर्व यह तबादले बेहद अहम माने जा रहे हैं, जिसमें प्रदेशभर में 64 आईएएस, 11 आईपीएस और 50 से अधिक पीपीएस के तबादले किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे इस फेरबदल में शुक्रवार रात जिन जिलों के डीएम बदले गए, उनमें सर्वाधिक छह अवध के जिलों के हैं। इनमें अयोध्या से डॉ. अनिल कुमार को हटाकर अनुज कुमार झा को डीएम बनाया गया है। वे बुलंदशहर के डीएम थे।

वहीं, राजनीतिक लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रायबरेली में नेहा शर्मा को डीएम बनाया गया है। वे फिरोजाबाद की डीएम थीं। रायबरेली में अभी तक संजय कुमार खत्री डीएम थे। वहीं, अमेठी में राममनोहर मिश्रा को डीएम बनाया गया है। वे शकुंतला गौतम की जगह लेंगे।


एक दिन पहले इन जिलों के डीएम बदले
अयोध्या, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, फतेहपुर, रायबरेली, बहराइच, रामपुर, बुलंदशहर, प्रतापगढ़, बिजनौर, सोनभद्र, मऊ, बागपत, अमरोहा, कासगंज, संतकबीरनगर, गोंडा, औरेया, अमेठी, सुल्तानपुर, मुजफ्फरनगर।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed