फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than 10 thousand crore rupees will be invested in Ayodhya.

जीबीसी 4.0 : अयोध्या में 10 करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश, 20 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

Sat, 17 Feb 2024 05:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Feb 2024 05:42 PM IST
सार

रामनगरी अयोध्या निवेशकों को आकर्षित कर रही है। नगर में होने वाले निवेश से करीब 20 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' की तरफ से यहां तीन हजार करोड़ का निवेश किया जाएगा।

विज्ञापन
More than 10 thousand crore rupees will be invested in Ayodhya.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी अयोध्या! जनवरी में यहां 500 वर्षों की प्रतीक्षा समाप्त हुई और श्रीरामलला अपने नव्य-भव्य व दिव्य मंदिर में विराजमान हो गए। अब 19 से 21 फरवरी के मध्य होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी 4.0) के जरिए योगी सरकार यहां के लगभग 20 हजार से अधिक युवाओं के लिए रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त करेगी। रामनगरी निवेशकों को आकर्षित कर रही है।

विज्ञापन


19 फरवरी को होने वाले जीबीसी में यहां 10155.79 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावित हैं। पर्यटन के क्षेत्र में यहां 3129 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। यहां सर्वाधिक तीन हजार करोड़ रुपये के निवेश द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप की तरफ से किए जाने की तैयारी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा को लगेगा तगड़ा झटका! करीब आधा दर्जन विधायक भाजपा में शामिल होने की तैयारी में
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024: समाजवादी पार्टी ने मोहनलालगंज सीट पर घोषित किया प्रत्याशी, पूर्व मंत्री को बनाया उम्मीदवार


19 फरवरी को होने वाले जीबीसी 4.0 के तहत प्रस्तावित निवेश व रोजगार सृजन
विभाग -- प्रस्तावित निवेश -- रोजगार सृजन 
आवास -- 3409 करोड़ -- 535
पर्यटन -- 3129 करोड़  -- 6396
पशुपालन  -- 14 करोड़ -- 93
आयुष -- 15 करोड़ -- 100
सहकारिता -- 57.37 करोड़ -- 100 
दुग्ध विकास -- 150  करोड़ -- 285
ऊर्जा के अतिरिक्त स्रोत विभाग -- 107 करोड़ -- 50
चिकित्सा शिक्षा विभाग -- 48.15 करोड़ -- 327
एमएसएमई -- 189 करोड़ -- 1775
वन विभाग -- 575 करोड़ -- 675 
उच्च शिक्षा विभाग  -- 505 करोड़ -- 630
उद्यान विभाग -- 445 करोड़ -- 6200 
आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग -- 100 करोड़ -- 500
तकनीकी शिक्षा -- 113 करोड़ -- 598
यूपीसीडा -- 1230 करोड़ -- 1320
माध्यमिक शिक्षा -- 70 करोड़   -- 200 

अयोध्या में निवेश करने वाले टॉप 10 प्रोजेक्ट
प्रोजेक्ट -- निवेश -- रोजगार 
द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा  -- 3000 करोड़ -- 100
पक्का लिमिटेड -- 550 करोड़ -- 600
क्रिसेंडो  इंटीरियर्स -- 500 करोड़ -- 100
महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय --  480 करोड़  -- 480 
अमृत बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड -- 250 करोड़ -- 200
भारद्वाज ग्लोबल इंफ्रावेंचर्स  प्रा. लि. (ताज ग्रुप होटल) -- 176.26 करोड़ -- 100 
सिबॉन टेक्नोलॉजिस लिमिटेड यूके -- 175 करोड़ -- 50
श्रीराम कृपा होटल्स प्रा. लि. (मैरियट ग्रुप) -- 155 करोड़ -- 150 
पनास ड्रीम वल्रड एलएलपी --  143 करोड़ -- 178
पीईसीएस इंफ्रा प्रा. लि. -- 107 करोड़ -- 50

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed