{"_id":"5f434c5ff71a6b6c6717f483","slug":"more-than-1-30-lakh-corona-virus-tests-a-day-in-up-positiveness-rate-4-9-then-recovery-rate-72-21-percent","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक दिन में 1.30 लाख से ज्यादा कोरोना की जांच, पॉजिटिविटी रेट 4.9 तो रिकवरी रेट 72.21 प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक दिन में 1.30 लाख से ज्यादा कोरोना की जांच, पॉजिटिविटी रेट 4.9 तो रिकवरी रेट 72.21 प्रतिशत
Mon, 24 Aug 2020 10:43 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:43 AM IST
विज्ञापन
corona
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में शनिवार को रिकॉर्ड 130445 नमूनों की जांच की गई। यह प्रदेश में सबसे अधिक है। अब तक प्रदेश में 45,51,619 कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है। यह देश में सबसे अधिक है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस समय केस पॉजिटिविटी रेट 4.9 प्रतिशत है। यह डब्ल्यूएचओ के मानक पांच प्रतिशत से कम है। इसके अलावा मरीजों का रिकवरी रेट 72.21 प्रतिशत है।
वहीं केस फैटेलिटी रेट (मृत्यु दर) 1.56 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि कोरोना के नमूनों की जांच लगातार बढ़ाई जा रही है। शनिवार को पांच-पांच नमूनों के 2139 पूल की जांच की गई। इनमें से 294 पॉजिटिव मिले। इसी तरह दस-दस नमूनों के 273 पूल की जांच हुई। इनमें से 31 पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
नॉन कोविड मरीजों के इलाज की व्यवस्था भी बेहतर: अपर मुख्य सचिव ने बताया कि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के साथ ही नॉन कोविड मरीजों के इलाज की भी बेहतर व्यवस्था की गई है। बीते वर्ष 1 जून से 22 अगस्त तक सरकारी अस्पतालों में 48371 मेजर और 81391 माइनर सर्जरी की गई थी।

वहीं, इस वर्ष अभी तक 38817 मेजर और 60971 माइनर सर्जरी की जा चुकी हैं। 22 अगस्त को प्रदेश में 6133 सामान्य प्रसव और 180 सीजेरियन प्रसव कराए गए हैं। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए जारी सैनिटाइजेशन अभियान का असर मच्छरजनित और अन्य बीमारियों पर भी दिख रहा है।
बीते वर्ष 20 अगस्त तक एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के 816 मामले सामने आए थे, जबकि इस वर्ष 20 अगस्त तक 396 मामले सामने आए हैं। बीते वर्ष एईएस से 34 मौतें हुई थीं, जबकि इस साल 12 मौतें हुई हैं। बीते वर्ष जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के 50 केस सामने आए थे और चार की मौत हुई थी।
वहीं, इस वर्ष मात्र 19 मरीज सामने आए हैं और केवल दो की मौत हुई है। बीते वर्ष 20 अगस्त तक मलेरिया के 15101 मामले सामने आए थे। वहीं, इस वर्ष 4687 मामले सामने आए हैं। बीते वर्ष डेंगू के 135 मामले सामने आए थे। इस वर्ष 32 लोग ही डेंगू से प्रभावित हुए हैं। डायरिया के मामले भी काबू में हैं।
लगातार पांचवें दिन एक लाख से अधिक जांच
तारीख कोरोना जांच
23 अगस्त 130445
22 अगस्त 124274
21 अगस्त 107768
20 अगस्त 109516
19 अगस्त 107768