{"_id":"615a12d08ebc3e56e64827da","slug":"more-rupees-will-pay-for-travel-in-auto-and-tempo-from-today-lucknow-news-lko5984978130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएनजी के बढ़े दामों का असर, आज से ऑटो और टेम्पो का सफर महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएनजी के बढ़े दामों का असर, आज से ऑटो और टेम्पो का सफर महंगा
विज्ञापन
सीएनी बढ़ने से महंगा हो गया ऑटो और टेम्पे से सफर। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में सोमवार से ऑटो-टेम्पो का सफर महंगा हो जाएगा। यानी जितनी अधिक दूरी तय करेंगे तो उतनी अधिक जेब कटेगी।
लखनऊ ऑटो थ्री व्हीलर्स एसोसिएशन ने ऑटो-टेम्पो का प्रति स्टॉपेज एक रुपया किराया बढ़ा लिया है। इससे चारबाग से हजरतगंज चौराहे के लिए अब 14 रुपये किराया देना होगा। जबकि बीते रविवार तक यहां का किराया 10 रुपये था।
एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने बताया कि 2014 में राज्य परिवहन प्राधिकरण ने ऑटो-टेम्पो का किराया बढ़ाया था। तब से सीएनजी व स्पेयर पार्ट्स काफी महंगे हो गए हैं।
रविवार को सीएनजी का रेट 68.10 रुपये प्रति लीटर हो गया। एक दिन में 4.55 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़े तो ऑटो-टेम्पो चालकों की परेशानी बढ़ गई।
रविवार को एसोसिएशन की बैठक कर किराया बढ़ाने का फैसला लिया। इस सिलसिले में संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आरपी द्विवेदी को अवगत कराया।
सोमवार को किराया बढ़ाने का प्रस्ताव आरपी द्विवेदी के जरिये राज्य परिवहन प्राधिकरण को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने प्रति स्टॉपेज एक रुपये किराया बढ़ा दिया है।