फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More electric city buses will be running in Lucknow city.

Lucknow : 125 इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों को देंगी राहत, टेंडर कराने के लिए मांगी अनुमति

Sun, 12 Mar 2023 03:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 12 Mar 2023 03:02 PM IST
सार

लखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में 1525 ई बसें चलाई जाएंगी। इसी के तहत लखनऊ में बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी।

विज्ञापन
More electric city buses will be running in Lucknow city.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

इलेक्ट्रिक बसों का सफर और भी सुहाना होगा। सिटी बस के बेड़े में जल्द ही 125 और इलेक्ट्रिक बसें जुड़ जाएंगी, जिससे सवा दो सौ बसें बेड़े में हो जाएंगी। इससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। नगरीय परिवहन निदेशालय ने शासन से इलेक्ट्रिक बसों के लिए टेंडर कराने की अनुमति मांगी है। लखनऊ सिटी बस ट्रांसपोर्ट में फिलहाल सौ इलेक्ट्रिक बसें हैं, जिसमें 125 और बसों को जोड़ने की तैयारी नगरीय परिवहन निदेशालय की ओर से की जा रही है।

विज्ञापन


निदेशालय के अफसरों के अनुसार लखनऊ समेत प्रदेशभर के 17 शहरों में चलने वाली ई-बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इन शहरों में 1525 ई-बसें चलाने की तैयारी थी, पर इनकी संख्या में 300 की वृद्घि करते हुए अब 1825 ई-सिटी बसें चलाई जाएंगी। इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया के जरिये निजी ऑपरेटरों को आमंत्रित किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने में दो महीने का समय लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अलाया अपार्टमेंट हादसा : मंडलायुक्त ने सौंपी जांच रिपोर्ट, अफसर, इंजीनियर और कर्मचारी ठहराए गए जिम्मेदार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शिक्षकों की पदोन्नति में निलंबन न बन जाए रोड़ा, बीएसए कार्यालयों के लगा रहे चक्कर


पांच शहरों के लिए 300 ई-बसें
लखनऊ सहित पांच शहरों में 300 और ई-बसों को चलाया जाएगा, इससे यात्रियों को राहत हो जाएगी। ई-बसों को जल्द से जल्द सड़क पर उतारने के लिए सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा। - टीके विशेन, संयुक्त सचिव, नगरीय परिवहन निदेशालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed