फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   morari bapu wikk conduct katha path in ayodhya

अयोध्या में मोरारी बापू ने अपने कथा पाठ में सेक्स वर्कर को किया आमंत्रित, विरोध शुरू

Fri, 21 Dec 2018 08:34 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Fri, 21 Dec 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
morari bapu wikk conduct katha path in ayodhya
रामकथा मर्मज्ञ संत मोरारी बापू - फोटो : अमर उजाला

रामनगरी में शनिवार से शुरू होने वाली संत मोरारी बापू की रामकथा को लेकर विरोध के स्वर उठ गए हैं। अयोध्या के कुछ संतों ने शुक्रवार को मोरारी बापू द्वारा सेक्स वर्कर को कथा सुनाने को लेकर अपना विरोध जाहिर करते हुए उनकी कथा को रद्द करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन


कथा व्यास महंत पवन दास शास्त्री ने पत्रकारों से कहा कि मोरारी बापू कई बार अयोध्या आए उनका स्वागत हुआ है। लेकिन इस बार वह जो करने जा रहे हैं वह सनातन धर्म की वर्जनाओं को तोड़ने का प्रयत्न कर रहे हैं। वे सेक्स वर्कर्स का जीवन स्तर सुधारना चाहते हैं तो जितना पैसा कथा में खर्च कर रहे हैं वही धन गणिकाओं में बांट दें उनका जीवन स्तर सुधारने के लिए। गणिकाओं का हृदय परिवर्तन करना है तो उनके क्षेत्र में जाएं, अयोध्या को ही क्यों चुना। कहा कि संत प्रशासन का सहयोग लेंगे स्थानीय विधायक, सांसद व मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य प्रवीण शर्मा ने कहा कि कथा की वर्जनाएं और मान्यता का स्वरूप नष्ट होने का खतरा है। अपनी कथा में आकर्षण पैदा करने के लिए गणिकाओं को एकत्र कर रहे हैं। इनका कार्यक्रम रद्द करने की मांग की जाएगी। धर्मसेना के अध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि कथा का विरोध नहीं है, उनकी कार्यशैली का विरोध है। वे सेक्स वर्कर को कथा सुनाएंगे यह अयोध्या को अपवित्र करने का नया ड्रामा है।  विरोध करने वालों में ज्योतिषाचार्य संतोष, आचार्य अजीत दास सहित अन्य शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रामनगरी में आकर मन प्रसन्न : मोरारी बापू

रामनगरी में आकर मन प्रसन्न हो गया। यहां आने पर आत्मिक शांति प्राप्त हुई है। राम मंदिर कब बनेगा, इसके बारे में कुछ कह नहीं सकता, लेकिन यहां भव्य मंदिर का निर्माण अवश्य होना चाहिए। ये बात प्रख्यात रामकथा वाचक मोरारी बापू ने रामलला के दर्शन के बाद कहीं। वो शुक्रवार दोपहर अपने विशेष विमान से अयोध्या पहुंचे।

दर्शन उपरांत उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हनुमान को हम किसी जाति में नहीं बाँध सकते। जो कहते हैं हनुमानजी उनके हैं। वो घर में उनकी प्रतिमा रखकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। रामकथा में सेक्स वर्करों के आमंत्रण पर उन्होंने कहा कि रामकथा में गणिकाओं की उपस्थिति पर विरोध होने की जानकारी मुझे नहीं है। 

कहा कि तुलसीदास ने स्वयं मानस में गणिका का उल्लेख किया है। मानस जिसने भी पढ़ा है उसे पता है कि मानस में गणिका उद्धार की बात लिखी है। कहा कि मैं विभिन्न विषयों पर राम कथा कहता हूं। इस बार हनुमान जी की प्रेरणा से उपेक्षित और तिरस्कृत गणिकाओं पर कथा कहूंगा। 

वह शनिवार को बड़ा भक्तमाल की बगिया में अपराह्न 3:30 बजे से श्रीराम कथा का श्री गणेश करेंगे। कथा के लिए 70 हजार वर्ग फीट का भव्य पांडाल भी तैयार किया जा चुका है। देश-विदेश से आए श्रद्धालु अयोध्या के विभिन्न मंदिरों, धर्मशालाओं व होटलों में डेरा डाल चुके हैं। 23 से 30 दिसंबर तक मोरारी बापू सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 तक कथा सुनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed