फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Moradabad ssp suspended for misbehaving with staff

लात-घूसा चलाना पड़ा महंगा, नप गए एसएसपी साहब

Sun, 22 Sep 2013 07:32 PM IST
विष्णु मोहन/लखनऊ
विष्णु मोहन/लखनऊ Updated Sun, 22 Sep 2013 07:32 PM IST
विज्ञापन
Moradabad ssp suspended for misbehaving with staff

राज्य सरकार ने मुरादाबाद के एसएसपी राजेश मोदक को तल्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


उन पर मातहत कर्मचारियों से मारपीट करने का आरोप है। एसएसपी मुरादाबाद ने शनिवार रात को तीन मातहतों की इसलिए पिटाई कर दी थी कि उन्होंने सपा के नेता के आगमन की सूचना उन्हें (एसएसपी) को नहीं दी थी।

जबकि मातहतों का कहना था कि एसएसपी ने ही उन्हें यह आदेश दिए थे कि वह किसी से नहीं मिलेंगे।

लेकिन मामले के तूल पकड़ने की वजह से बात ऊपर तक जा पहुंची और सरकार ने उन्हें प्रथम दृष्टïया दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया।

इस घटना के बाद कप्तान के खिलाफ उन्हीं के तीन मातहतों ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिया था और कप्तान पर पिटाई का आरोप लगाते हुए डीआईजी से शिकायत की थी।

उनका कहना था कि एसएसपी ने कार्यालय में आए सपा नेता व पूर्व मेयर एसटी हसन की शिकायत पर उन्हें दोषी माना और दंडित किया।

सूचना के मुताबिक शनिवार सुबह 11 बजे एसटी हसन एसएसपी से मिलने उनके कैंप कार्यालय पहुंचे। एसएसपी उस वक्त बंगले में थे। लिहाजा पीआरओ ने पूर्व मेयर और उनके समर्थकों को कैंप ऑफिस में बैठाया।
विज्ञापन


किसी को बुलाकर पानी मंगवाया और साहब को सूचना देने को कहा। इस दौरान पीआरओ ने कप्तान को सपा नेता के आने की जानकारी देने को कहा लेकिन आपाधापी में किसी ने भी यह सूचना एसएसपी तक नहीं पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे के बाद खुद ही मेयर ने एसएसपी को फोन कर खुद के आने की सूचना दी। तब एसएसपी बाहर आए और उन्हें अपने साथ लेकर गए।

ज्यों ही मेयर उनसे मिलकर गए एसएसपी का पार सातवें आसमान पर चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed