फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Moon appeared maharram on 24 October.

चांद दिखा, मोहर्रम 24 को, चांद कमेटी ने की तस्दीक

Wed, 14 Oct 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 14 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Moon appeared maharram on 24 October.

इस्लामिक महीने मोहर्रम का चांद बुधवार को देखा गया। इसलिए पहली मोहर्रम 15 अक्तूबर को और अशरा-ए-मोहर्रम 24 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन


मरकजी चांद कमेटी फरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली के साथ ही शिया चांद कमेटी ने भी चांद होने की तस्दीक की है।

शहर काजी अबुल इरफान मियां फरंगी महली ने भी चांद होने की तस्दीक कर दी है। मौलाना सैफ ने बताया कि मोहर्रम की पहली तारीख गुरुवार को होगी।

चांद के दिखाई देते ही बुधवार को अजादार अपने आंसुओं को रोक नहीं सके ...और कर्बला के शहीदों को याद कर रोने लगे। शोक में डूबी महिलाओं ने सुहाग की निशानियों को उतार दिया।

अजाखानों में फर्श-ए-अजा पर पुरसा देने का दौर शुरू हो गया। हर तरफ घर-घर से सदाए हुसैनी गूंजने लगी।

यह माहौल शाम छह बजे के बाद पुराने लखनऊ की हर गली, हर मोहल्ले का था। मोहर्रम का चांद देख अजादार गम में डूब गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed