{"_id":"685e6d7197db27a16504bea1","slug":"monsoon-will-gain-momentum-in-up-from-tomorrow-lucknow-news-c-13-1-lko1104-1267880-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूपी में कल से रफ्तार पकड़ेगा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूपी में कल से रफ्तार पकड़ेगा मानसून
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- 29 और 30 जून को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में अच्छी बारिश के संकेत
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 29 जून से प्रदेश में एक बार फिर मानसून जोर पकड़ेगा और दक्षिणी हिस्से सोनभद्र से शुरू होकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश के आसार हैं।
मानसून के दाखिल होने के बाद से ही पूरब और पश्चिम दोनों हिस्सों में रुक रुक कर कहीं मामूली तो कहीं मध्यम बारिश का दौर जारी है।
वहीं कुछ इलाकों में सिर्फ बूंदाबांदी या बादलों की आवाजाही से लोग मायूस हैं। उन्हें उमस भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को सोनभद्र, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़,अम्बेडकरनगर, ललितपुर, अगरा, मथुरा, मैनपुरी जैसे कई जिलों मैं हल्की सी मध्यम बारिश हुई।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान मौसमी परिस्थितियां दक्षिण-पश्चिम मानसून के शेष उत्तर पश्चिमी हिस्सों में भी पहुंचने के लिए पूरी तरह अनुकूल हैं। 29 जून से प्रदेश के दक्षिणी हिस्से सोनभद्र से मानसूनी बारिश फिर से जोर पकड़ेगी और प्रदेश के बाकी हिस्से में भी वर्षा की गतिविधियों में तीव्रता आएगी।
विज्ञापन