{"_id":"66818f558d22c5e20103d7b3","slug":"monsoon-in-up-heavy-rain-in-next-three-to-four-days-in-state-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update UP : अगले तीन से चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी, पूरे प्रदेश में पहुंचा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update UP : अगले तीन से चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी, पूरे प्रदेश में पहुंचा मानसून
Mon, 01 Jul 2024 05:17 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:17 AM IST
सार
बारिश के असर से कई शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया। कानपुर नगर में 30.8, झांसी में 30.1, डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रहा।
विज्ञापन
लखनऊ में बारिश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन से चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मानसून रविवार को पूरे प्रदेश में पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि जून के अंतिम दिन पूरे प्रदेश में सुबह साढ़े आठ बजे तक 63.3 मिमी बरसात रिकाॅर्ड हुई। वहीं जून माह में पूरे प्रदेश में 45.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुतबिक, बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट भी घोषित किया गया है। हरदोई, कानपुर, लखीमपुर खीरी, बलिया, प्रयागराज, झांसी, उरई, हमरीपुर, अलीगढ़, लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बरसात रिकाॅर्ड हुई है। बारिश के असर से कई शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया। कानपुर नगर में 30.8, झांसी में 30.1, डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रहा।
विज्ञापन
इन इलाकों में भारी बरसात की चेतावनी
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सहारनपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। आजमगढ़, मऊ, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, औरैया, अमरोहा, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन