फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   monsoon enters in Uttar Pradesh.

खुशखबरी: यूपी में मानसून की दस्तक, लखनऊ में तीन-चार दिन इंतजार

Mon, 20 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 20 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
monsoon enters in Uttar Pradesh.
demo pic - फोटो : amar ujala

चार दिन की देरी से ही सही, मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। रविवार शाम मानसून मप्र और बिहार से गुजरती हुई सीमावर्ती सोनभद्र से गुजर रहा था।

विज्ञापन


मानसून की आहट के साथ दोपहर बाद तापमान में कुछ कमी आई और उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के पूरी तरह प्रदेश पहुंचने में 24 से 36 घंटे का समय लग सकता है।
विज्ञापन


सोमवार को पूर्वी उप्र समेत कुछेक इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की है।

इन जगहों पर हुई बूंदाबांदी

monsoon enters in Uttar Pradesh.
demo pic - फोटो : amar ujala

मौसमी उठापठक के चलते रविवार को हमीरपुर में 15 मिमी, कानपुर शहर में 11 मिमी बारिश के अलावा हरदोई, बरेली, आगरा में भी बूंदाबांदी हुई।

इससे सूबे में अधिकतम पारा सामान्य से दो से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। उरई में अधिकतम पारा सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस सरका तो कानपुर शहर में 6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त का कहना है, ‘मानसून की नार्दन लिमिट रविवार शाम को सोनभद्र तक पहुंच चुकी है। मानसून मप्र, बिहार के कई भागों से भी गुजर रही है, इसलिए इसे प्रदेश में पूरी तरह से प्रभावी होने में 24-36 घंटे का समय लग सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed