{"_id":"5d10558a8ebc3e1f5c66ec78","slug":"monsoon-can-cover-up-in-two-to-four-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो से चार दिनों में यूपी को कवर कर सकता है मानसून, कई इलाकों में हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो से चार दिनों में यूपी को कवर कर सकता है मानसून, कई इलाकों में हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा
Mon, 24 Jun 2019 10:16 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
गरज-चमक बारिश के साथ पूर्वी उप्र में दस्तक दे चुका मानसून अगले दो से चार दिनों में राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में मानसूनी बारिश बौछारों से तर बतर कर सकता है। मौसम विज्ञानियों ने ऐसा अनुमान जताया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान के निदेशक जेपी गुप्ता ने रविवार शाम को बताया कि मानसूनी करंट सुस्त मूवमेंट दिखा रहा है। शनिवार को यूपी में आने के बाद गोरखपुर-वाराणसी इलाके में मौजूदगी दर्शाने के बाद इसने रविवार को बहराइच आदि इलाकों को कवर किया।
रविवार को मानसूनी सिस्टम की मौजूदा चाल के हिसाब से अगले 48 से 96 घंटों के दौरान ये लखनऊ समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों को भी मानसूनी बारिश में भिगोना शुरू कर सकता है।
विज्ञापन
चूंकि मानसून को अनुकूल परिस्थितियां उस स्तर की नहीं मिल पा रही हैं, इसलिये उसकी सुस्त मूवमेंट दिख रही है। उधर, रविवार को सुबह से ही पूर्वी उप्र समेत राजधानी और उसकेनजदीकी इलाकों में बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा बना रहा।

Trending Videos
सबह से शाम तक मौसम विज्ञान केंद्र पर सबसे ज्यादा 65.3 मिमी. बारिश सुल्तानपुर में दर्ज की गई। जबकि बहराइच में 39.8 मिमी., वाराणसी एपी पर 29.6, वाराणसी बीएचयू पर 13.2 मिमी. बारिश दर्ज हुई। बस्ती में 5 मिमी. बारिश दर्ज हुई। मानसूनी बारिश केचलते प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का।