फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Weather News Know When Monsoon Will Reach Lucknow

Lucknow Weather News : आई राहत की खबर, जानिए लखनऊ में कब तक पहुंचेगा मानसून

Thu, 22 Jun 2023 04:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 22 Jun 2023 04:24 PM IST
सार

UP Weather Updates : बिपरजॉय तूफान ने लू से तो राहत दे दी है। अब यूपी में जल्द ही मानसून भी एंट्री करने वाला है। जानिए आपके शहर में कब होगी झमाझम बारिश। 

 

विज्ञापन
Lucknow Weather News Know When Monsoon Will Reach Lucknow
बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

UP Monsoon : लू के थपेड़ों से तो बिपरजॉय तूफान के प्रभाव ने कुछ राहत दे दी थी। अब जल्द ही मानसून भी दस्तक देने जा रहा है। जानिए लखनऊ और उसके आसपास कब तक मानसून आ सकता है। 

विज्ञापन


यूपी की राजधानी में बारिश का दौर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फिलहाल जून के अंत तक मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं। मंगलवार रात से बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक में राजधानी में 20 मिमी के करीब बरसात रिकॉर्ड हुई। 18 मिमी के करीब बरसात मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक, जबकि बुधवार को शाम 5.30 बजे तक 1.1 मिमी बरसात हुई। इस दौरान रात और दिन दोनों के पारे में तीन डिग्री से अधिक की गिरावट आई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, दिन का तापमान 3.3 डिग्री गिरकर 33.8 डिग्री पहुंच गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री से गिरकर 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसमें 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पुरवा हवा और बारिश का प्रभाव राहत के रूप में दिख रहा है। इस सप्ताह ऐसा ही माहौल बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में लखनऊ पहुंच जाएगा मानसून 

मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के मुताबिक, मानसून फिलहाल बिहार में ठहरा है। वहां से आगे बढ़े तो लखनऊ तक पहुंचे। उम्मीद है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के आते ही अगले दो दिन में यह लखनऊ तक पहुंच जाएगा। बिपरजॉय तूफान की वजह से मानसून आने के समय में थोड़ा बदलाव हुआ है। यूपी में मानसून आने के बाद कई जिलों में हल्की से भारी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed