{"_id":"cf049cbaddaa63a1fcc38ac704e618c6","slug":"monkey-enters-lucknow-airport-reaches-runway","type":"story","status":"publish","title_hn":"रनवे पर बंदर ने मचाया उत्पात, फ्लाइट तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रनवे पर बंदर ने मचाया उत्पात, फ्लाइट तक पहुंचा
लखनऊ/नरेश शर्मा
Updated Sun, 01 Sep 2013 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक बंदर रनवे पर कूद कर उछल-फांद मचाने लगा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट कर्मियों का इस बंदर करीब घंटे पर खूब छकाया।
काफी मशक्कत के बाद वह बंद पाइप की रेलिंग के सहारे छत से चढ़ गया तो कर्मियों ने राहत की सांस ली।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टर्मिनल पर यह बंदर शाम चार बजे दिखाई दिया। एयरपोर्ट कर्मियों ने इस बंदर को बाहर निकलने के लिए खदेड़ा तो वह रनवे पर कूद गया।
कुछ लोगों का यह भी कहना है कि बंदर फ्लाइट के पास तक पहुंच गया था। कर्मियों ने रनवे से बंदर को खदेड़ा तो वह टर्मिनल सीलिंग की पाइप पर चढ़कर बैठ गया।
बंदर यहां पर करीब डेढ़ घंटे तक एक पाइप से दूसरी पाइप पर छलांग लगाता रहा। बाद में पाइप के सहारे ही छत के ऊपर चढ़ गया। जानकारी में आया कि नए टर्मिनल पर बने एक पैनल रास्ते के जरिए बंदर अंदर घुसा था।
विज्ञापन