फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Money was stolen by breaking FD, 48 thousand cheated through task app

Lucknow News: एफडी तोड़कर रकम उड़ाई, टास्क ऐप से ठगे 48 हजार

Thu, 09 Oct 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 09 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Money was stolen by breaking FD, 48 thousand cheated through task app
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र में साइबर ठगों ने अलग-अलग तरीकों से दो लोगों को अपना शिकार बनाकर लाखों रुपये ऐंठ लिए। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तेलीबाग निवासी प्रदीप बरनवाल के मुताबिक उन्होंने इंडसइंड बैंक, आशियाना शाखा में दो एफडी कराई थी। एक एफडी एक लाख रुपये की और दूसरी एक लाख 14 हजार रुपये की थी। उनके मुताबिक, बीते 25 सितंबर को बैंक की ओर से उनके मोबाइल पर मेसेज आया कि दोनों एफडी तोड़ दी गई हैं और रकम उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई है। कुछ देर बाद निकाल भी ली गई। प्रदीप का कहना है कि यह कार्रवाई बिना उनकी अनुमति और हस्ताक्षर के की गई। बैंक प्रबंधक से संपर्क करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने एफडी की रकम निकालने में बैंक कर्मचारियों की भूमिका पर शक जताते हुए मंगलवार को मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दूसरी घटना में मोहारी बाग, खरिका निवासी करन के मुताबिक उनके टेलीग्राम अकाउंट पर अस्मिता भारती नाम की एक महिला ने संदेश भेजकर एक लिंक पर क्लिक करने और टास्क पूरा करने के लिए कहा। शुरू में उन्हें छोटे टास्क के एवज में भुगतान का भरोसा दिलाया गया, लेकिन आगे चलकर अलग-अलग यूपीआई आईडी पर कुल 48 हजाक रुपये ट्रांसफर करवाकर ठगों ने संपर्क तोड़ लिया। करन ने तुरंत साइबर क्राइम हजरतगंज और पीजीआई थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed