फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Money received for construction of bridge at Kakra Majhauva Ghat of Rapti

Lucknow News: राप्ती के ककरा मझौवा घाट पर पुल बनने के लिए मिला पैसा

Sun, 22 Sep 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 22 Sep 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Money received for construction of bridge at Kakra Majhauva Ghat of Rapti
पुल निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से मिले श्रावस्ती विधायक। 
इकौना (श्रावस्ती)। राप्ती नदी के ककरा मझौवा घाट पर पुल निर्माण की मांग पूरी कर दी गई है। श्रावस्ती विधायक के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर आवश्यक धनराशि जारी की गई है। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो दीपावली बाद पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इकौना तहसील व ब्लॉक के गांवों को राप्ती नदी दो भागों में बांटती है। ऐसे में थाना, तहसील व ब्लॉक सहित स्वास्थ्य सेवाओं व दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नदी पार बसे गांवों के लोगों को 20-25 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था। वहीं 22 मई 1997 को जिला गठन के साथ राप्ती नदी के इकौना के ककरा मझौवा घाट पर पुल निर्माण की मांग तेज हो गई थी। इस पर कई बार स्थानीय विधायक ने मुख्यमंत्री से पुल निर्माण की मांग की। वहीं दो माह पूर्व श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर राप्ती नदी पर निर्माण के लिए पुरजोर वकालत की। इस पर मुख्यमंत्री की ओर से आश्वासन दिया गया था। जिसे अमली जामा पहनाते हुए शासन की ओर से ककरा मझौवा घाट पुल निर्माण के लिए 48 करोड़ एक लाख रुपये जारी किए गए हैं। इससे ककरा मझौवा घाट पर 272.73 मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया जाएगा। इस पुल के निर्माण के बाद क्षेत्र के 40 गांव तहसील व ब्लॉक मुख्यालय इकौना से जुड़ जाएंगे। इससे क्षेत्र की करीब डेढ़ लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

यहां भी बनेंगे पुल
मुख्यमंत्री की ओर से सेतु निर्माण के लिए 121 करोड़ 66 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इससे श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के ककरा मझौवा घाट पुल निर्माण के साथ ही आगरा में फतेहाबाद निबोहरा मार्ग से बाग भोगपुरा से सेहा मार्ग पर उटंगन नदी पर 243 मीटर पुल निर्माण होगा। इस पर 44 करोड़ 65 लाख रुपये खर्च होंगे। साथ ही अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के रुदौली में गोमती नदी पर अमौनी घाट पर 196.88 मीटर पुल निर्माण पर 29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए हमारी बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया है। इसके लिए जिलेवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री को बधाई। इस पुल के निर्माण से जिला व तहसील मुख्यालय का आवागमन सुगम होगा। -रामफेरन पांडेय, श्रावस्ती विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed