{"_id":"6428b5d54b87e2e5b7045f33","slug":"money-laundering-case-registered-in-scholarship-scam-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : छात्रवृत्ति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज, ईडी की कार्रवाई, सीबीआई जांच की सिफारिश की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : छात्रवृत्ति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज, ईडी की कार्रवाई, सीबीआई जांच की सिफारिश की तैयारी
Sun, 02 Apr 2023 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 02 Apr 2023 06:08 AM IST
सार
चार दिन पहले दर्ज इसी केस के आधार पर ईडी ने लखनऊ पुलिस से भी मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया था जिसके बाद शुक्रवार को हजरतगंज कोतवाली में ईडी की जांच में आरोपी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शैक्षणिक संस्थानाें के संचालकों और फिनो पेमेंट बैंक के एजेंटों की मिलीभगत से अंजाम दिए गए छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया है। चार दिन पहले दर्ज इसी केस के आधार पर ईडी ने लखनऊ पुलिस से भी मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया था जिसके बाद शुक्रवार को हजरतगंज कोतवाली में ईडी की जांच में आरोपी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश कर सकती है। बताते चलें कि पंजाब में इसी तरह अंजाम दिए गए केंद्र्रीय छात्रवृत्ति घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है।
विज्ञापन
ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की तरफ से गरीबों, अल्पसंख्यकों, दिव्यांगों को दी जाने वाली केंद्रीय छात्रवृत्ति की रकम को हड़पने वाले 13 कॉलेज संचालकाें और फिनो बैंक के मैनेजर व चार एजेंटों के खिलाफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ईडी की जांच में सामने आया है कि लखनऊ स्थित हाईजिया ग्रुप के संचालक इस घोटाले के मास्टरमाइंड हैं।
विज्ञापन
उन्होंने ही तमाम कॉलेजों का संपर्क फिनो बैंक के एजेंटों से कराया जिसके बाद 3000 से ज्यादा फर्जी बैंक खाते खोलकर छात्रवृत्ति की रकम हड़प ली गई। इससे पहले, ईडी ने बीती 16 फरवरी को लखनऊ, बरेली, फर्रुखाबाद, हरदोई के कई कॉलेजों में छापा मारा था। करीब डेढ़ माह से जारी ईडी की जांच में कॉलेजाें में करीब 150 करोड़ रुपये का घोटाला होने के पुख्ता सुबूत मिलने पर मनी लांड्रिग का केस दर्ज किया गया है। ईडी ने आरोपी कॉलेज संचालकों को समन जारी कर पूछताछ करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कई शहरों में मिली संपत्तियां
ईडी की जांच में कॉलेज संचालकों की कई शहरों में बेनामी संपत्तियां होने का पता चला है। ये संपत्तियां किसके नाम पर हैं, इसकी जानकारी के लिए संबंधित जिलों के रजिस्ट्री कार्यालयों से दस्तावेज तलब किए हैं। साथ ही, करीबी रिश्तेदारों और कर्मचारियों के बैंक खातों में भी तमाम संदिग्ध लेन-देन मिले हैं।