बढ़ी माया की मुसीबत, बुरे फंसे बड़े बसपा नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ईडी ने लोकायुक्त कार्यालय व सतर्कता अधिष्ठान दोनों से ही सिद्दीकी के खिलाफ की गई जांच से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं।
नसीमुद्दीन के खिलाफ सबसे पहले लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा ने शिकायत मिलने पर जांच की थी।
लोकायुक्त की प्रारंभिक जांच में नसीमुद्दीन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति व बांदा तथा अन्य स्थानों पर उनके व रिश्तेदारों के नजूल भूमि पर कब्जा करने के आरोपों की पुष्टि हुई थी।
ईडी ने लिया स्वत: संज्ञान
लोकायुक्त ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच सीबीआई या प्रवर्तन निदेशालय से कराने की सिफारिश की थी, जिस पर सरकार ने जांच विजिलेंस को सौंपा था।
जांच में विजिलेंस ने आय के मुकाबले 1947 फीसदी ज्यादा खर्च पाया था। ईडी ने यह मुकदमा मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए दर्ज किया है।
ईडी के लखनऊ क्षेत्रीय मुख्यालय के संयुक्त निदेशक एचके लाल ने लोकायुक्त कार्यालय व सतर्कता अधिष्ठान को पत्र भेज जांच रिपोर्ट के साथ ही अन्य संबंधित जानकरियां व दस्तावेज उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।