फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Money embezzled in the name of land, case against four

Lucknow News: जमीन के नाम पर हड़पी रकम, चार पर केस

Sat, 13 Jan 2024 03:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 13 Jan 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Money embezzled in the name of land, case against four
लखनऊ। अयोध्या रोड स्थित रामकृष्ण मार्ग निवासी बृजेंद्र कुमार अग्रवाल अलीगंज स्थित रामानंद एग्रो प्रोडक्ट में साझीदार हैं। बृहस्पतिवार को उन्होंने मड़ियांव थाने में रामगंज निवासी फुरकान अली, अजीमुल इस्लाम, इन दोनों की पत्नी शबाना परवीन व शुएब फातिमा के खिलाफ दो अलग-अलग केस दर्ज कराए हैं। बृजेंद्र के मुताबिक वर्ष 2017 में घैला निवासी प्रॉपर्टी डीलर सलामत अली उर्फ श्यामू ने घैला में जमीन दिलाने की बात कही थी। सलामत ने फुरकान अली व अजीमुल इस्लाम से मिलवाया था। दोनों ने कहा था कि उनकी पत्नी शबाना परवीन व शुएब फातिमा के नाम से भी कई जमीनें हैं। बृजेंद्र ने एक जमीन का सौदा एक करोड़ 93 लाख रुपये और दूसरी जमीन का सौदा करीब दो करोड़ रुपये में किया। दोनों जमीनों के लिए अलग-अलग एक करोड़ 10 लाख रुपये के दो चेक दे दिए। बाद में पता चला कि आरोपियों ने जिस जमीन का सौदा किया था असल में उन्हें एलडीए ने वर्ष 2007 में अधिग्रहित कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed