फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Molesting the girl was going home from school, daughter's mother punished on the street

विद्यालय से घर जा रही थी छात्रा से छेड़खानी, बेटी की मां ने दी सड़क पर ही सजा

Thu, 11 Mar 2021 05:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Mar 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Molesting the girl was going home from school, daughter's mother punished on the street
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बाजार शुकुल में विद्यालय से घर जा रही छात्रा से छेड़खानी करना युवक को भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची छात्रा की मां ने युवक की जमकर पिटाई की उसके बाद केस दर्ज कराकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


स्थानीय थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय की छात्रा बुधवार अपराह्न छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रही थी। वह रहमतगढ़ व इंदरिया गांव के बीच स्थित बाग के पास पहुंची ही थी कि पीछा कर रहे दो मनचलों ने उसे रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा को रोते बिलखते देख ग्रामीणों ने मनचलों में से एक को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना छात्रा के परिजनों को दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची छात्रा की मां ने युवक को सार्वजनिक रूप से डंडे से जमकर पीटा। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मां की तहरीर पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed