फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   molester resident doctor suspended in kgmu

लोहिया संस्थान : दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी सीनियर रेजिडेंट निलंबित हुआ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
molester resident doctor suspended in kgmu
लखनऊ। लोहिया संस्थान में महिला डॉक्टर की ओर से सीनियर रेजिडेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद संस्थान प्रशासन भी हरकत में आ गया है। मंगलवार को आनन-फानन सीनियर रेजिडेंट को निलंबित कर दिया गया। इस मामले को विशाखा कमेटी में भी भेजा गया है। महिला डॉक्टर ने एनेस्थीसिया विभाग के सीनियर रेजिडेंट के खिलाफ सोमवार को विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि डॉक्टर जबरन उसकी केबिन में घुस आए। इसके बाद छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की। इस मामले को लेकर लोहिया संस्थान में संकाय सदस्यों से लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों के बीच खींचतान शुरू हो गई थी। पहले तो मामले को समझाबुझाकर निस्तारित करने की कोशिश की गई। ऐसे में लोहिया संस्थान प्रशासन ने पहले दिन कोई कार्रवाई नहीं की। देर शाम जब महिला डॉक्टर ने विभूतिखंड थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी तो अगले दिन लोहिया संस्थान प्रशासन हरकत में आया। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए रेजिडेंट को निलंबित कर दिया गया है। विशाखा कमेटी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed