{"_id":"63b589ba8a62b8343b47264f","slug":"mohsin-raza-said-the-use-of-compensation-funds-for-waqf-properties-should-be-investigated","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : मोहसिन रजा ने सीएम को भेजा पत्र, वक्फ संपत्तियों के मुआवजे की धनराशि के उपयोग की हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : मोहसिन रजा ने सीएम को भेजा पत्र, वक्फ संपत्तियों के मुआवजे की धनराशि के उपयोग की हो जांच
Wed, 04 Jan 2023 07:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 04 Jan 2023 07:44 PM IST
सार
पत्र में यह भी कहा गया कि भविष्य में अधिग्रहण की जाने वाली वक्फ संपत्तियों से प्राप्त होने वाले प्रतिकर को जिलाधिकारी जो अपर सर्वे वक्फ आयुक्त भी होते हैं, उनके साथ संबंधित वक्फ के मुतवल्ली के संयुक्त रूप से संचालित बैंक खाते में हस्तांतरित की जाए।
विज्ञापन
मोहसिन रजा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप्र राज्य हज समिति के चेयरमैन मोहसिन रजा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पिछले 15 साल में अधिग्रहित वक्फ संपत्तियों के मुआवजे की धनराशि के उपयोग की जांच कराने का अनुरोध किया है। पत्र में सीएम को विकासपरक योजनाओं के लिए अधिग्रहित वक्फ संपत्तियों पर मुतवल्लियों की ओर से उठाए गए करोड़ों रुपये के मुआवजे में भ्रष्टाचार व धन के दुरुपयोग से अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
पत्र में यह भी कहा गया कि भविष्य में अधिग्रहण की जाने वाली वक्फ संपत्तियों से प्राप्त होने वाले प्रतिकर को जिलाधिकारी जो अपर सर्वे वक्फ आयुक्त भी होते हैं, उनके साथ संबंधित वक्फ के मुतवल्ली के संयुक्त रूप से संचालित बैंक खाते में हस्तांतरित की जाए। इसका उपयोग भी वक्फ अधिनियम के तहत संयुक्त रूप से जिलाधिकारी व संबंधित वक्फ के मुतवल्ली द्वारा किए जाने के आदेश जारी किए जाएं। इससे धन के दुरुपयोग पर रोक लगाकर वक्फ को वित्तीय क्षति से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन