{"_id":"5982c5d84f1c1be06e8b46c5","slug":"mohsin-raza-applies-for-marriage-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के साथ शादी का रजिस्टेशन कराने पहुंचे योगी के मंत्री मोहसिन रजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के साथ शादी का रजिस्टेशन कराने पहुंचे योगी के मंत्री मोहसिन रजा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 03 Aug 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के साथ मोहसिन रजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में विवाह पंजीकरण्ा अनिवार्य किए जाने के बाद आज योगी सरकार के वक्फ एवं हज मंत्री मोहसिन रजा ने अपनी पत्नी फौजिया सरवर फातिमा के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर शादी के रजिस्ट्रेशन का आवेदन करवाया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि योगी कैबिनेट ने मंगलवार को लिए फैसलों में विवाह का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया था। योगी सरकार के इस फैसले का कुछ लोग विरोध कर रहे थे, जिसे देखते हुए राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने आज निकाह का पंजीकरण कराने की घोषणा की थी। पंजीकरण के बाद पत्नी के साथ मीडिया से बात करते हुए मोहसिन रजा ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपने निकाह का पंजीकरण कराना चाहिए ताकि उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके। मैं खुद उसी समुदाय से आता हूं, इसलिए इस फैसले का नोटिफिकेशन आने से पहले ही पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन
दारुल उलूम ने योगी सरकार के इस फैसले का विरोध किया था। इस मसले पर दारुल उलूम व अन्य देवबंदी उलेमा का कहना है कि हम शादी के पंजीकरण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन ऐसा न करने वालों को सरकारी सुविधाओं से वंचित करने का फरमान उत्पीड़नात्मक है।
विज्ञापन
वहीं, इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मकरज दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि शादी के पंजीकरण को जोर जबरदस्ती से लागू करना मजहबी आजादी के खिलाफ है।