{"_id":"6ad1c6f4eef2ab550d01b696","slug":"mohanlalganj-woman-s-semi-nude-body-found-on-railway-tracks-she-had-left-home-on-thursday-night-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहनलालगंज: रेलवे ट्रैक पर अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, बृहस्पतिवार रात घर से निकली थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहनलालगंज: रेलवे ट्रैक पर अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, बृहस्पतिवार रात घर से निकली थी
Fri, 16 Oct 2026 12:10 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:10 PM IST
सार
पुलिस मामले को प्रथमदृष्टया ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जता रही है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला महिला का शव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मोहनलालगंज के मानखेड़ा के पास शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर 35 वर्षीय महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता ने शव की पहचान अपनी बेटी वंदना के रूप में की। पुलिस प्रथमदृष्टया ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जता रही है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मान खेड़ा के रामसनेही की बेटी वंदना बृहस्पतिवार रात घर से कहीं चली गई थी। शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिलने की सूचना मिली। वंदना की शादी वर्ष 2010 में बेनीगंज गांव के एक किसान से हुई थी। वर्ष 2012 में पति-पत्नी के बीच अलगाव हो गया था। इसके बाद से वह मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि वंदना मानसिक रूप से कमजोर थी और अक्सर बिना बताए घर से चली जाती थी। आशंका है कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन