Mohanlalganj: आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, जगह-जगह टूटे पोल, 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन
बिजली आपूर्ति ठप होने से कस्बा मोहनलालगंज, सिसेंडी, जबरौली, भदेसुआ, मीनापुर, भौंदरी समेत दर्जनों गांवों में अंधेरा छाया रहा। लोग पूरी रात गर्मी से बेहाल रहे और पेयजल संकट भी गहराता दिखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहनलालगंज में बृहस्पतिवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त कर दी। तेज हवाओं के चलते जगह-जगह पेड़ उखड़कर बिजली लाइनों पर गिर गए, जिससे करीब 15 बिजली पोल और कई स्थानों पर तार टूट गए। वहीं, खुजेहटा ट्रांसप्लांट से मोहनलालगंज पावर हाउस को आने वाली 33 केवी भूमिगत लाइन भी ब्रेकडाउन हो गई, जिसका फॉल्ट देर तक नहीं खोजा जा सका।
आंधी-पानी के बाद पैदा हुए बिजली संकट से मोहनलालगंज क्षेत्र की करीब दो लाख की आबादी पूरी रात और शुक्रवार दोपहर तक परेशान रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से लोगों का जीवन प्रभावित हो गया।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। आंधी के कारण खुजेहटा से मोहनलालगंज पावर हाउस आने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात दो बजे गई बिजली शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक भी पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी।
तेज आंधी में कई स्थानों पर पेड़ बिजली लाइनों पर गिर पड़े। भदेसुआ, उत्तरगांव, धनुवासांड, सिसेंडी, मारूई और कुसलीखेड़ा के पास बिजली के पोल टूट गए और तार क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली आपूर्ति ठप होने से कस्बा मोहनलालगंज, सिसेंडी, जबरौली, भदेसुआ, मीनापुर, भौंदरी समेत दर्जनों गांवों में अंधेरा छाया रहा। लोग पूरी रात गर्मी से बेहाल रहे और पेयजल संकट भी गहराता दिखा। बिजली विभाग की टीमें फॉल्ट तलाशने और टूटे पोल व तारों को दुरुस्त करने में जुटी रहीं, लेकिन देर शाम तक कई इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.