फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mohanlalganj murder case: Seven teams were formed, raided eight places, but the murderer's son was out of reac

मोहनलालगंज हत्याकांड: सात टीमें बनी, आठ जगह दबिश दी, पर हत्यारोपी बेटा पकड़ से बाहर

Mon, 17 Feb 2025 09:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 17 Feb 2025 09:54 PM IST
सार

आरोपी लाला रविवार रात में गांव में ही एक जन्मदिन पार्टी में गया था। वहां से घर लौटने पर वह पिता जगदीश विश्वकर्मा से झगड़ा करने लगा। मां ने शांत कराने की कोशिश की तो वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने बारी-बारी से हथौड़े से दोनों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Mohanlalganj murder case: Seven teams were formed, raided eight places, but the murderer's son was out of reac
- फोटो : amar ujala

विस्तार

जबरौली गांव में बुजुर्ग माता-पिता की हत्या के आरोपी वृतकेतु विश्वकर्मा उर्फ लाला की तलाश में पुलिस की सात टीमें लगी हैं। पुलिस ने आठ संभावित स्थानों पर दबिश दी, पर खाली हाथ हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास मोबाइल फोन नहीं होने के कारण उसकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है।

विज्ञापन


एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक गांव और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। लखनऊ के अलावा रायबरेली और उन्नाव में दबिश दी है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छानबीन में सामने आया है कि आरोपी लाला रविवार रात में गांव में ही एक जन्मदिन पार्टी में गया था। वहां से घर लौटने पर वह पिता जगदीश विश्वकर्मा (70) से झगड़ा करने लगा। मां शिवप्यारी (68) ने शांत कराने की कोशिश की तो वह नाराज हो गया। इसके बाद उसने बारी-बारी से हथौड़े से दोनों पर हमला कर दिया। इसमें दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


बाहरी आदमी को घर में देखकर भड़का था आरोपी
बताया जा रहा है कि आरोपी लाला जब घर लौटा था तो वह शराब के नशे में था। घर के भीतर उसके माता पिता के अलावा एक तीसरा व्यक्ति भी मौजूद था, जिसे देखते ही आरोपी भड़क गया। तीसरा व्यक्ति अक्सर लाला की गैर मौजूदगी में आता था। इसी शख्स ने जमीन बेचने में जगदीश की मदद भी की थी। यही नहीं, वह बची हुई जमीन भी बिकवाने की फिराक में था। इसको लेकर भी लाला अपने माता-पिता से नाराज था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed