{"_id":"6a7311fe60821c01e0095b96","slug":"mohanlalganj-lawyers-protest-in-mohanlalganj-locks-put-on-tehsil-offices-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohanlalganj: मोहनलालगंज में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसील के कार्यालयों पर जड़े ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohanlalganj: मोहनलालगंज में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसील के कार्यालयों पर जड़े ताले
Wed, 05 Aug 2026 04:05 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 05 Aug 2026 04:05 PM IST
सार
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से स्थानीय अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और आम वादकारियों के हित प्रभावित होंगे। उनका आरोप है कि स्थानीय बार एसोसिएशन से बिना किसी विचार-विमर्श के यह निर्णय लागू किया गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते वकील।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शासन की नई अधिसूचना के विरोध में बुधवार को मोहनलालगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर के विभिन्न विभागों के कार्यालयों के बाहर से ताले जड़ दिए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हड़ताल की।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का विरोध शासन के उस निर्णय को लेकर है, जिसके तहत मोहनलालगंज क्षेत्र की संपत्तियों की रजिस्ट्री अब स्थानीय उप-निबंधक कार्यालय के साथ-साथ लखनऊ सदर स्थित उप-निबंधक कार्यालयों में भी कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से स्थानीय अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और आम वादकारियों के हित प्रभावित होंगे। उनका आरोप है कि स्थानीय बार एसोसिएशन से बिना किसी विचार-विमर्श के यह निर्णय लागू किया गया है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार से अधिसूचना तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शासन ने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। साथ ही उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर व्यापक स्तर पर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
बार एसोसिएशन के महामंत्री राम लखन यादव ने कहा कि जब तक शासन इस आदेश को वापस नहीं लेता, तब तक अधिवक्ताओं का आंदोलन और हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन