फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mohanlalganj: Advocate attacked with an axe in a land dispute, seriously injured, referred to trauma center

Mohanlalganj: भूमि विवाद में अधिवक्ता पर कुल्हाड़ी से हमला, गंभीर घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया

Tue, 19 Aug 2025 05:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Aug 2025 05:16 PM IST
सार

मोहनलालगंज में भूमि विवाद में एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गंभीर घायल अधिवक्ता को सीएचसी भेजवाया गया। जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Mohanlalganj: Advocate attacked with an axe in a land dispute, seriously injured, referred to trauma center
हमले में घायल हुआ अधिवक्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मंगलवार की सुबह साढ़े दस बजे भूमि विवाद की रंजिश के कारण अधिवक्ता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया। घायल अधिवक्ता रमाकांत मिश्रा उर्फ विनोद को इलाज के लिए सीएचसी मे भर्ती कराया गया। जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


अधिवक्ता रमाकांत मिश्रा बाइक से अपने खेत पर गए थे तभी विपक्षी रमाकांत उर्फ दीपू मिश्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अधिवक्ता को सीएचसी अस्पताल भिजवाया। अधिवक्ता को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि हमले का आरोपी रमाकांत मिश्रा उर्फ दीपू है। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed