{"_id":"66f421c7f50eace283061572","slug":"mohanlalganj-a-girl-raped-and-blackmailed-many-times-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, गर्भवती हुई तो परिजनों ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, गर्भवती हुई तो परिजनों ने दर्ज कराया केस
Wed, 25 Sep 2024 08:14 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहनलालगंज
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 Sep 2024 08:14 PM IST
सार
युवती के मुताबिक, जनवरी में वह पिता को खाना देने खेत जा रही थी। इसी बीच गांव के मनीष यादव ने उसे पकड़ लिया और झाड़ियों में खींच कर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहनलालगंज इलाके की एक युवती से युवक ने कुछ माह पहले दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। युवती के गर्भवती होने पर परिजनों को घटना का पता चला। वे लोग शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो उनसे मारपीट की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
मोहनलालगंज के एक गांव की युवती के मुताबिक, जनवरी में वह पिता को खाना देने खेत जा रही थी। इसी बीच गांव के मनीष यादव ने उसे पकड़ लिया और झाड़ियों में खींच कर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को चुप करा दिया। यही नहीं वीडियो का डर दिखा पीड़िता का शारीरिक शोषण भी करने लगा।
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ी तो गर्भवती होने का पता चला
कुछ दिनों पहले युवती की अचानक तबीयत बिगड़ी तो घरवाले उसे अस्पताल ले गए। वहां पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है। यह बात सुन परिजन हैरान रह गए। इसके बाद युवती ने रो-रो कर आपबीती बताई। इस पर युवती के परिजन शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई। मंगलवार को युवती की मां ने मोहनलालगंज थाने में आरोपी मनीष व उसके घरवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज आलोक राव के मुताबिक, आरोपी मनीष को हिरासत में लेकर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन