फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mohan road yojna will be start in this year

इसी साल शुरू होगी एलडीए की मोहान रोड योजना

Mon, 21 Sep 2020 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Mohan road yojna will be start in this year
इसी साल शुरू होगी एलडीए की मोहान रोड योजना
विज्ञापन

मोहान रोड योजना में विकास कार्य 2020 के अंत में शुरू हो जाएगा। वहीं अगला कदम प्रबंधनगर और सुल्तानपुर रोड योजना लॉन्च करने के लिए भू-अधिग्रहण का होगा।
दूसरी योजनाओं पर भी टीम लगाकर काम कराए जाने की तैयारी है। अब एलडीए अपनी भविष्य की योजनाओं पर काम करेगा। इसके लिए रणनीति बनाकर काम होगा।
एलडीए वीसी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि मोहान रोड योजना पर शासन और विकास के लिए चयनित बिल्डर कंपनी से वार्ता की गई है। कंपनी के निदेशक को बुलाया गया था, जिससे उनकी तैयारी का पता किया जा सके।
विज्ञापन

विकास कार्य शुरू करने के लिए अभी शासन से सहमति मिलने का इंतजार था। शासन से जानकारी मिली है कि जल्दी ही यह सहमति एलडीए को भेज दी जाएगी। इस पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधनगर में लैंड पूलिंग के साथ एक और मॉडल पर काम हमने शुरू किया है। इसके सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। इससे योजना को लॉन्च करने का रास्ता खुला है।
निजी सहभागिता से हो सकता है काम
एलडीए को प्रबंधनगर योजना में विकास के लिए करीब 6000 करोड़ रुपये का निवेश करना है। नए सिरे से किसानों से सहमति बनाकर मुआवजा तय करना है। पूर्व में अवार्ड हुए मुआवजे पर किसान जमीन देने के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में एलडीए को यहां नया मुआवजा तय करना पड़ सकता है। निजी सहभागिता का प्रबंधनगर के लिए मॉडल का ड्राफ्ट तैयार हो गया है। जरूरी होमवर्क और किसानों से लिखित सहमति के बाद इस पर अंतिम फैसला एलडीए बोर्ड से ही होगा। वीसी का कहना है कि प्रबंधनगर में विधिक अड़चन है, इसका हल निकाल रहे हैं।

सुल्तानपुर रोड के खुले रास्ते
एलडीए वीसी का कहना है कि मोहान रोड में विकास कार्य शुरू होते ही एलडीए को यहां हुए निवेश की वापसी शुरू हो जाएगी। इस फंड से सुल्तानपुर रोड योजना पर काम शुरू किया जा सकता है। इस समय विकास की जरूरत और मांग सुल्तानपुर रोड पर है। ऐसे में एलडीए यहां कोई जोखिम लेना नहीं चाहता। सुल्तानपुर रोड पर विकास के लिए एलडीए प्रतिबद्ध है। यह न्यू लखनऊ साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed