फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mohan Bhagwat will hold a meeting with Sangh officials in Lucknow today

UP News: मोहन भागवत आज लखनऊ में, संघ के पदाधिकारियों के साथ शताब्दी वर्ष की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे

Tue, 08 Apr 2025 12:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 08 Apr 2025 12:25 AM IST
सार

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोहन भागवत सुबह ट्रेन से लखनऊ आएंगे और भारती भवन पहुंचेंगे। संभावना है कि वह राजधानी में संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें संघ के शताब्दी वर्ष की तैयारियों के बारे में चर्चा करने के साथ अहम दिशा-निर्देश भी देंगे।

विज्ञापन
Mohan Bhagwat will hold a meeting with Sangh officials in Lucknow today
संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वाराणसी और मिर्जापुर में प्रवास के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत मंगलवार को लखनऊ आएंगे। यहां भारती भवन में कुछ देर रुकने के बाद वह लखीमपुर खीरी के मुस्तफाबाद स्थित कबीर धाम जाएंगे। वहां पर संत असंगदेव भक्त आवास के लिए चयनित भूमि का पूजन कर शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सत्संग में शामिल होंगे।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोहन भागवत सुबह ट्रेन से लखनऊ आएंगे और भारती भवन पहुंचेंगे। संभावना है कि वह राजधानी में संघ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें संघ के शताब्दी वर्ष की तैयारियों के बारे में चर्चा करने के साथ अहम दिशा-निर्देश भी देंगे। इसके बाद लखीमपुर के लिए रवाना होंगे। बता दें कि संघ प्रमुख पिछले पांच दिनों से वाराणसी में प्रवास पर थे। इसके बाद सोमवार को वह मिर्जापुर गए थे।
विज्ञापन


वहीं, संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल भी मंगलवार को लखनऊ में आ रहे हैं। वह निराला नगर स्थित कार्यालय में संघ और भाजपा नेताओं के साथ आर्थिक समूह की बैठक करेंगे। इसमें यूपी पूर्वी क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल, आर्थिक गतिविधियों से संबंधित मंत्रियों में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी, श्रम मंत्री अनिल राजभर, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और एमएसएमई मंत्री राकेश सचान आदि भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed