फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi Mohalla Pathshala News: Mohalla Pathshala starts in Amethi.

अमेठी में शुरू हुई 'मोहल्ला पाठशाला', शिक्षकों को हर रोज मांगी जा रही रिपोर्ट

Thu, 10 Dec 2020 04:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Dec 2020 04:58 PM IST
विज्ञापन
Amethi Mohalla Pathshala News: Mohalla Pathshala starts in Amethi.
अमेठी: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कोविड संक्रमण काल में प्रभावित हो रही परिषदीय स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए बीएसए ने अनोखी पहल शुरू की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने स्मार्ट फोन नहीं होने से ऑनलाइन शिक्षण में हो रही बच्चों की परेशानी को देखते हुए मोहल्ला पाठशाला कार्यक्रम शुरू कराया है। कार्यक्रम के तहत गुरूजी अब अपने स्कूल में पंजीकृत बच्चों के मोहल्लों में जाकर शिक्षण कार्य करने के साथ मोहल्ले में बच्चों में एकत्र कर पढ़ाएंगे।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने की कोशिश में जुटे बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में एक अनोखी पहल शुरू की है। कोरोना संक्रमण में बंद पड़े स्कूल व स्मार्ट फोन नहीं होने से पंजीकृत बच्चों का शिक्षण कार्य प्रभावित हाते देख बच्चों ने बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने मोहल्ला पाठशाला कार्यक्रम शुरू किया है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के तहत जिले में संचालित सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल में कार्यरत शिक्षक स्कूल में पंजीकृत बच्चों की सूची तैयार कर उन्हें उनके मोहल्ले में जाकर पढ़ाएंगे। शिक्षक प्रतिदिन मोहल्ला-मोहल्ला जाकर बच्चों को पढ़ाते हुए उन्हें  होमवर्क देकर दूसरे दिन उसका मूल्यांकन करेंगे। प्रतिदिन शिक्षण कार्य के बाद गुरूजी बीएसए को अपनी रिपोर्ट फोटोग्राफ्स के साथ वाट्स एप ग्रुप पर भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कवायद सफल हो सके इसके लिए बीएसए ने सभी बीईओ को पत्र जारी कर मोहल्ला पाठशाला कार्यक्रम के तहत शिक्षकों द्वारा बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही प्रतिदिन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। बीएसए ने मोहल्ला पाठशाला में लापरवाही बरतने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed