फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Modular OT will be upgrated in dental department in KGMU.

KGMU: केजीएमयू के दंत संकाय में मॉड्यूलर ओटी होगी अपग्रेड, हृदय रोग संस्थान में दी जाएगी डीएनबी की उपाधि

Wed, 27 Dec 2023 05:40 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 27 Dec 2023 05:40 PM IST
सार

लखनऊ के केजीएमयू व कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए बजट को मंजूरी दे दी गई है। इस बजट से इन कॉलेजों को अपग्रेड किया जाएगा।

विज्ञापन
Modular OT will be upgrated in dental department in KGMU.

विस्तार

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के दंत संकाय में रोगियों को सर्जरी के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नए दंत संकाय भवन में माड्यूलर ऑपरेशन थिएटर को अपग्रेड किया जाएगा साथ ही कानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज को आधुनिक उपकरणों को लैस किया जाएगा। हृदय रोग संस्थान में डीएनबी इन वैस्कुलर सर्जरी की उपाधि दी जायेगी।

विज्ञापन


यह प्रदेश का पहला संस्थान होगा, जो वैस्कुलर सर्जरी की उपाधि देगा। दांतों की गंभीर बीमारी से पीड़ित प्रदेश भर से मरीज किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में आ रहे हैं। काफी रोगियों को सर्जरी की जरूरत पड़ती है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि नवीन दंत संकाय भवन के भूतल पर निर्मित माड्यूलर ऑपरेशन थियेटर को अपग्रेड कर मरीजों का इलाज किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के लिए 221.97 लाख रुपए की स्वीकृति दी गयी है। इस काम को पूरा कराने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को दी गई है। जल्द ही काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सरयू की बाढ़ में भी सुरक्षित रहेगा राम मंदिर, ये विशेषताएं सदियों तक सुरक्षित रखेंगी रामलला का घर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामोत्सव 2024: PM मोदी के आगमन पर त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप सुसज्जित होगी धर्मनगरी अयोध्या, जानें पूरी तैयारी


पांच करोड़ से खरीदेंगे उपकरण: कानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में विभिन्न चिकित्सकीय उपकरणों के क्रय व स्थापन के लिए पांच करोड़ रुपए अवमुक्त किए गए हैं। डिप्टी सीएम ने बताया कि आधुनिक उपकरणों के स्थापित होने से पीजी छात्रों के अध्ययन एवं जनसामान्य को चिकित्सकीय सुविधायें मिलने में सहायता मिलेगी। वहीं, कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित हृदय रोग संस्थान में वैस्कुलर सर्जरी की पढ़ाई होगी।

इस पाठ्यक्रम में उत्तीर्ण छात्रों को डीएनबी की उपाधि प्रदान की जाएगी। यह संस्थान वैस्कुलर सर्जरी की उपाधि देने वाला एकमात्र संस्थान है। हृदय रोगियों की चिकित्सा में अग्रणी संस्थान है। ऑपरेशन थियेटर को आधुनिक चिकित्सकीय उपकरणों से लैस किया जायेगा। हाईब्रिड ओटी फॉर हाइब्रिड ऑपरेशन विद इन्टरवेंशन के रूप में उच्चीकृत करने के लिए 2077.50 लाख की वित्तीय स्वीकृति दी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed