{"_id":"dc934292bfb4c9fa2f09ac518202eb1a","slug":"modi-rally-map-found-with-mental-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रोगी के पास मिला मोदी की रैली का नक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रोगी के पास मिला मोदी की रैली का नक्शा
रितेश तिवारी/लखनऊ
Updated Tue, 05 Nov 2013 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच में भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की रैली से पांच दिन पहले गिरफ्तार युवक मानसिक रोगी निकला।
विज्ञापन
अधिकारियों का दावा है कि उसके पास से से रैली से संबंधित पर्चे हासिल हुए थे न कि नक्शे।
उसे उसके परिवारीजन के हवाले करने का फैसला किया गया है।
जब इस युवक को पकड़ा गया तब उससे पुलिस के अलावा स्टेट इंटेलीजेंस के साथ ही आईबी तक के सदस्यों ने पूछताछ की। उसकी पहचान बिहार के सीतामढ़ी जिले के असगर के रूप में हुई थी।
मोदी के लिए पांच दिन पहले से लगा पहरा
विज्ञापन
पूछताछ में उसके द्वारा दिए जा रहे विरोधाभासी बयानों से जांच अधिकारियों को उसकी मानसिक दशा पर शक तो हो रहा था पर संदिग्ध द्वारा इसका स्वांग रचे जाने का भी अंदेशा था।
विज्ञापन
असगर की मानसिक दशा के बारे में अधिकारियों को पुख्ता जानकारी तब हुई जबकि उसकी मां व भाई वहां पहुंचे।
इनसे हासिल इलाज के पर्चों को परखने के बाद खुफिया एज़ेंसियों ने इसकी तस्दीक बिहार पुलिस से भी कराई। पाया गया कि यह युवक अपनी मानसिक दशा के चलते पिछले दो वर्षों से लापता था।
गौरतलब है कि नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान रविवार को पुलिस ने इस संदिग्ध युवक को दबोचा था। पुलिसकर्मी उसकी भाषा नहीं समझ पा रहे थे।
तलाशी के दौरान उसके बैग से जब मोदी की रैली से संबंधित पर्चे व दस्तावेज मिले तब उसे हिरासत में ले लिया गया था।
अभी तक की छानबीन में उसकी पहचान बिहार, सीतामढ़ी, मौला नगर, बेलसर पचनौर निवासी रहमत के बेटे असगर के तौर पर हुई है।