फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi rally in lucknow

'मुसलमानों को वोट का टुकड़ा बना दिया'

Mon, 03 Mar 2014 11:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 03 Mar 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
modi rally in lucknow

मोदी ने कहा अब कुछ कहने से पहले मैं एक कविता पढ़ना चाहूंगा। उन्होंने कविता कुछ यूं पढ़ी, सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं झुकने दूंगा। वह जितनी रात बढ़ाएंगे, मैं उतने सूरज लाऊंगा।

विज्ञापन


इस कविता के साथ ही मोदी ने अपने संबोधन को विराम दिया।

मैं आशा से भरा हुआ इंसान हूं

modi rally in lucknow

नरेंद्र मोदी ने कहा कि सेक्युलेरिज्म उनके ल‌िए सिर्फ सत्ता पाने का हथकंडा है।

हमारा सेक्युलेरिज्म जोड़ने और विकास की बात करता है। मोदी ने कहा, आंधियों की जिद है जहां बिजली गिराने की, मुझसे में जिद है वहीं आशियां बनाने की।

मोदी ने यह भी कहा कि मैं आशा से भरा हूआ इंसान हूं। मेरी पार्टी आशा से भरी हुई पार्टी है।

मोदी ने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र देख‌िए। पिछड़ी जातियों में पैदा होने के बावजूद भी भाजपा ने मुझे पीएम पद का उम्मीदवार बनाया।

उन्होंने कहा कि आने वाला दौर पिछड़ी जातियों का है, गरीबों का है, पीड़ितों का है। मैं दिल्ली में एक चौकीदार की भूमिका में बैठने वाला हूं। यह भरोसा कर‌िए। मैं देश की तिजोरी पर किसी का पंजा नहीं पड़ने दूंगा। चाहे कोई हाथी पर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

खूब बरसे सपा पर

modi rally in lucknow

नेताजी, शर्म से माथा झुक जाता है, आपकी राजनीति, गुंडागर्दी के कारण पूरे हिंदुस्तान में गंभीर गुनाह में 45 प्रतिशत गुनाह आपनी नाक के नीचे होते हैं।

महिलाओं का सम्मान सुरक्षा होनी चाहिए। एक साल में अकेले यूपी में 20 हजार से महिला उत्पीडऩ की घटना घटी है।

आपके यहां 240 वृद्धि गुनाहों में हुई है। कानपुर में क्या किया। आपकी पुलिस विद्यार्थियों पर जुव्म कर करे। ये देश गुंडागर्दी की रजानीति स्वीकार नहीं करेगा।

आप हमसे हिसाब मांग रहे हो। आपके कारनामे कैसे हैं, मुझे कहने की जरूरत नहीं है। सपा का एक खेमा समाज विरोधी पार्टी, दूसरी विरोधी सुखवादी पार्टी।

नेताजी, आपकी राजनीति भले ही लोहिया का नाम लेना बंद कीजिए। उनकी आत्ममा को कितनमी पीड़ा होती होगी।
बच्चों की मौत कितनी पीड़ा देती है।

कुर्सी से आगे जनता जनार्दन के सपने पूरा करने का दायित्व होता है। विकास का पैमाना प्रति व्यक्ति आय होता है। यूपी का 26 हजार रुपया है। गुजरात की 75 हजार रुपये है। यह सब ऐसे नहीं हुआ।

पूछना चाहता हूं नेताजी, आपने मेरे से गुजरात के शेर मांगे थे शेर, मैंने कहा, दे दे भाई। इतना ही नहीं, आपने हमसे अमूल भी मांगा।

अमूल को लाने की जरूरत क्या पड़ी। एक साल पहले उत्तर प्रदेश पशुपालन, दूध का दाम 15 से 18 रुपए में अमूल ने शुरू किया यूपी में 35 से 40 रुपये मिल रहा है।

यह गुजरात का माडल है। किसान का भला कैसे होता है हमने दिखाया। अमूल का शिलान्यास हमारे लोगों ने किया है।

विज्ञापन

नेताजी ने पराजय स्वीकारी

modi rally in lucknow

नेताजी कह रहे थे, मोदी जी, रैलियों में भीड़ इकट्ठा करने में, मोदी की रैलियो की भीड़ में मुकाबला नहीं कर सकते। मोदी विकास के मुद्दे पर पराजय स्वीकार कर ली।

विकास की राजनीति का पक्षधर रहा हूं। वोट बैंक की राजनीति छोड़िये, विकास के मुद्दों पर आओ नेताजी को पुराने रास्ते छोड़कर विकास पर आना पड़ा। दूसरी पराजय है।

नेताजी, गुजरात की आलोचना कर रहे। अच्छा बोता यूपी के काम का हिसाब लेते। जनता को हिसाब देते कहां ले गए। गुजरात का जो
पूछना चाहता हूं बिजली मिलती है, गांव में किसान को मिलती है। नेताजी, जरा गुजरात जाकर देख आएं 365 दिन 24 घंटे मिलती है।

बिजली में भी रिजर्वेशन है। नेताजी के इलाके में मिलती है, जनता जनार्दन को नहीं। नेताजी पूछना चाहता है, आपके बेटे की सरकार एक साल में यूपी में डेढ़ सौ दंगे करवाए हैं। गुजरात में दस साल में एक भी दंगा नहीं हुआ।

'सबका विनाश तय है'

modi rally in lucknow

मोदी ने मंच पर आते ही कहा कि कल ओले गिरे हैं, जिससे किसानों का बहुत नुकसान हुआ है।

यह सिर्फ किसानों का नुकसान नहीं है, बल्कि हमारा नुकसान हुआ है। मोदी ने कहा कि यूपी में कल से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। उन्होंने युवाओं को इसके लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि आज वोट बैंक की राजनीति ने देश को तबाह किया है। यहां मुसलमानों को वोट का टुकड़ा बना दिया गया।

किसी ने भ्रष्टाचार में कमी नहीं रखी। यूपी के मंत्रियों के नाम ले लीजिए. एक मंत्री कोयला खा गए, दूसरे मंत्री दुनिया में जाकर ढिंडारा पीटते हैं घर में अपंग , अपाहिजों के पैसों से भी मलाई खा रहे थे।

अपंगों, विकालागों को जो सुविधाएँ, भ्रष्टाचार की आदत नहीं छोड़ते। तीसरे मंत्री 70 लाख का भ्रष्टाचार नहीं हो सकता। बेशर्मी की कोई सीमा होती है,

यहां मंत्री की भैंस चोरी हो गई, बेटा खो जाए खबर नहीं बनती। मंत्री की भैंस खो गई खबर बन गई। सोच रहा था मंत्री का बयान जरूरी आ गया। कहेंगे सेकुलरिज्म पर खतरा है।

तौर तरीके हैं, देश का भला नहीं होगा। इन लोगों ने एक तरीका खोज लिया है, जड़ी बूटी चुनाव जीतने कीष। अब ताकत नहीं रही। बच्चों को रोजगार चाहिए तो सेकुलरिज्म, महंगाई, पानी, गरीबी, सेकुलरिज्म खतपे में है।

स्कूल में दाखिला, की बात करो। अपनी नाकामियां छिपाने के लिए ये सेकुलरिज्म का नकाब पहनकर गुमराह करने की कोशिश करते हैं।

राजनाथ ने भी अपनाया आक्रमाक रुख

modi rally in lucknow

राजनाथ सिंह ने कहा कि हीरे को चमक पाने की प्रहार सहने पड़ते हैं। मोदी ने जितने प्रहार सहे है उससे उनकी चमक बढ़ी है।

यूपी में मंत्री जी की जी भैंस गुम हुई, तो बड़ी बात हो गई। मुझे लगता है कि यहां अक्ल बड़ी की भैंस कहावत में भैंस ही बड़ी है।


राजनाथ ने विकास की भी बात कही। उन्होंने कहा कि जब मैं सीएम था तब बिजली की मुकम्मल व्यवस्‍था थी लेकिन क्या अब आपको 18 घंटे बिजली मिलती है?

यूपी में गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है। कांग्रेस, सपा और बसपा ने देश को लूटा है। देश की सुरक्षा की हिफाजत सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। बिल्ली पालकर दूध की हिफाजत नहीं की जा सकती है।

जिस दिन देश में भाजपा की सरकार बनेगी उस दिन किसी भी हिम्मत नहीं होगी हमारी ओर देखने की।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आप लोग झोली भर देना भाजपा की। हम आपको स्पष्ट बहुमत वाली सरकार देंगे। उन्होंने कल्याण सिंह के बारे में कहा कि आपको भाजपा की बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।

कांग्रेस ने किया शर्मसार

modi rally in lucknow

इस समय मुरली मनोहर जोशी जनता को संबोधित कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश संकट के दौर में गुजर रहा है और देश भाजपा की ओर देखा रहा है। ऐसे में मोदी देश को नई दिशा दे सकते हैं। कांग्रेस दो नंबर पर सिमट जाएगी। कांग्रेस ने देश में क्या ‌‌बाहर भी शर्मसार किया है।

और पहुंच गए मोदी

modi rally in lucknow

मोदी मंच पर आ चुके हैं और उनका माल्यापर्ण किया जा रहा है। बस कुछ ही देर में वह हुंकार भरने वाले हैं।

संभावना है कि वह सपा सुप्रीमो पर पलटवार कर करेंगे।

'आजकल सपने देखने का सीजन'

modi rally in lucknow

मंच पर आते ही पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने केजरीवाल पर निशाना साधा। कल्याण ने कहा कि केजरीवाल के पास एमपी हैं नहीं, और सपना वो देख रहे हैं पीएम बनने का।

उनहोंने मुलायम सिंह के लिए कहा कि उनकी तो यूपी में आठ सीटें आने वाली हैं, लेकिन वो भी प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब बुन रहे हैं। मायावती पर निशाना साधते हुए कल्याण ने कहा कि उनकी नौ सीटें ‌आएंगी, लेकिन वो भी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही हैं।

कल्याण ने कहा कि इनमें से कोई भी प्रधानमंत्री नहीं बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सपा से लेकर बसपा तक हर पार्टी मोदी रोको की रट लगा रही है। हो सकता है कि पाकिस्तान और अमेरिका भी मोदी रोको कहता हो, लेकिन मोदी किसी के रोकने से रुकने वाले नहीं हैं।

कल्याण ने कांग्रेस और केजरीवाल की भी सीटें ‌बता दीं। उन्होंने बताया ‌कि केजरीवाल को जीरो, कांग्रेस को चार और लोकदल को भी जीरो सीटें हासिल होंगी। कल्याण ने कहा कि बाकी सीटें भाजपा की होंगी।

जनरल बोले, जरूर आएगा इंकलाब

modi rally in lucknow

सेना के पूर्व जनरल वीके सिंह के मंच पर आते ही लाखों की भीड़ से पटा रमाबाई रैली स्थल वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा।

जनरल ने भीड़ देखकर कहा कि आप लोगों की तादाद को देखकर मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि आप जिस इंकलाब का सपना आप देख रहे हैं, वह जरूर आएगा।

जनरल ने बताया कि सेना में एक बांड साइन कराया जाता है कि अपना कर्तव्‍य निभाते हुए जान जाएगी, तो हम वो भी देंगे। इसके अलावा, दूसरा नियम होता है एकता। इसीलिए सेनाएं वो काम कर डालती हैं, जो कोई नहीं कर पाता।

वीके सिंह ने कहा कि यही सेना वाली भावना उन्‍हें भाजपा में भी दिखाई देती है।

'अब देश को बसपा की जरूरत नहीं'

modi rally in lucknow

हाल ही में बीजेपी में शामिन हुए उदितराज ने कहा कि देश के तीन दलित नेता रामदास अठावले, रामविलास ‌पासवान और तीसरा मैं खुद भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

इसके अलावा, देश में सिर्फ एक नेता और है जो दलितों की बात करती है। वह है बहन मायावती। उदितराज ने कहा कि अब देश की राजनीति में बसपा की कोई जरूरत नहीं रह गई है।

उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक दलितों का अगर कोई पार्टी भला कर सकती है, तो वह भाजपा ही है। उदितराज ने भाजपा की जमकर तारीफ की और देशभर के दलितों से मोदी को पीएम बनाने की अपील की।

जमा हो गया मोदी का पूरा कुनबा

modi rally in lucknow

धीरे-धीरे मोदी के मंच पर उनका पूरा कुनबा जमा होता जा रहा है। सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह, जस्टिस पार्टी के अध्यक्ष उदितराज और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी रैली में पहुंच चुके हैं।

शाह, टंडन, कटियार, कलराज, शाही, दिनेश शर्मा जैसे नेता काफी देर से यहां मौजूद हैं।

इससे साफ हो गया है कि भाजपा मोदी की यूपी की इस सातवीं और आखिरी रैली में सर्वश्रेष्ठ शक्ति प्रदर्शन करना चाहती है।

दिलचस्प बात यह है कि मोदी के मंच से कई नए चेहरों को भी आवाज उठाने का मौका मिल रहा है।

लखनऊ सीट के प्रबल दा लालजी टंडन ने मंच से बदलाव की बात की। टंडन ने भी ज्यादातर दूसरे नेताओं की तरह कहा कि परिवर्तन आपका रास्ता देख रहा है। वहां पहुंचने के लिए आप अपनी शक्ति लगाएं।

'रामजादों की सरकार चाहिए, या हरामजादों की'

modi rally in lucknow

मोदी के आने से पहले मंच हिंदुत्व के सांचे में ढलता दिख रहा है। पहले लखनऊ के मेयर के भाषण में हिंदुत्व चमका फिर हमीरपुर से भाजपा विधायक साध्वी निरंजन ज्योति ने माहौल को हिंदुत्ववादी कर दिया।

साध्वी ने लोगों में जोश भरने के लिए मंच से गाली दे डाली। साध्वी ने लोगों से पूछा कि आपको राम जादों की सरकार चाहिए या फिर हरामजादों की।

हालांकि, उनके इस वक्तव्य से पूरे मैदान में भारत मां के जयकारे लगने लगे।

उसके बाद, उत्तर प्रदेश में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने भी यूपीए की नीतियों की निंदा करते हुए लोगों से मोदी को पीएम बनाने की अपील की।

'अब एक बंदर तीन गांधी'

modi rally in lucknow

लखनऊ के मेयर डॉ. दिनेश शर्मा ने मंच पर पहुंचते ही ऐलान कर दिया कि मोदी की यह रैली ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि ऐसा जनसमूह और ऐसा उत्साह 1990 और 1992 में ही देखने को मिला।

उन्होंने भाजपा को ही देश की रक्षा के ‌लिए अकेला विकल्प बताया। मेयर ने कहा कि कांग्रेस को हटाना इस वक्त बहुत जरूरी है।

उन्होंने कांग्रेस का मखौल उड़ाते हुए कहा कि पहले एक गांधी और तीन बंदर हुआ करते थे और अब एक बंदर और तीन गांधी हैं।

दिनेश शर्मा ने यूपीए सरकार की नाकामियों का ठीकर ‌सोनिया और राहुल के सिर पर फोड़ते हुए कहा कि यही समय की पुकार है कि मोदी को देश का पीएम बनाया जाए।

लखनऊ में संगीत से सुर नहीं कट्टों-बंदूकों का बोलबाला

modi rally in lucknow

नरेन्द्र मोदी ने कहा, लखनऊ कोई सामान्य शहर नहीं है। सदियों से इसकी अदब और तहजीब की पहचान रही है। कहा जाता, मुस्कराइये कि आप लखनऊ में है।

शाम ए अवध, सुबह ए बनारस। ये रुतबा यूपी का है। लेकिन पिछले कुछ सालों ऐसी सरकारें आईं जिन्होंने यहां की तहजीब को भुला दिया। उन पर तहजीब के बजाय तहबाजारी हावी हो गई।

उन्होंने कहा, सदियों से पली-बढ़ी विरासत को तबाह करने का अवसर किसी को न दें। लखनऊ में अब नीतियों की बंदिश नहीं बदमाशों का बोलबाला है।

संगीत के सुर नहीं, कट्टे, बंदूकों की आवाजे सुनाइ देती हैं। गोमती यहां गंदा नाला बना दी गई है। उन्होंने कहा, आप भाग्यशाली है। अटल जी को आपने अपना बना लिया था, उन्हें जीत लिया था।

लखनऊ आते हैं तो अटल बिहारी वाजपेयी का नेतृत्व। बहुत कुछ उनसे सीखने को मिला है आप भाग्यशाली है। अटल जी को अपना बना लिया था, जीत लिया था।

कहा जाता है कि शान ए अवध, शाम ए बनारस। ये रुतबा यूपी का है। लखनऊ के लिए मुस्कराइये कि आप लखनऊ में है।

गुंडागर्दी की राजनीति स्वीकार नहीं

modi rally in lucknow

नरेन्द्र मोदी ने कानपुर मेडिकल कालेज में छात्रों की पिटाई और लाठीचार्ज की घटना का उल्लेख करते हुए मुलायम सिंह से पूछा कि कानपुर में क्या किया।

उन्होंने कहा, आपकी पुलिस विद्यार्थियों पर जुल्म कर रही है। ये देश गुंडागर्दी की राजनीति स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा, नेताजी आप हमसे हिसाब मांग रहे हो ?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed