{"_id":"ede0c2e4c3651eb7b2a8ca271bc22b7f","slug":"modi-rally-in-kashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ की नगरी में आज गूंजेगा 'नमो-नमो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ की नगरी में आज गूंजेगा 'नमो-नमो'
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
Updated Thu, 19 Dec 2013 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को काशी में हो रही रैली से कुछ संकेत भी निकलेंगे।
विज्ञापन
रैली में जुटने वाली भीड़ जहां यह बताएगी कि पिछले कुछ समय से पूर्वांचल में पकड़ व पहुंच बनाने के लिए संघर्ष कर रही भाजपा कहां तक सफल हुई है।
वहीं मोदी के भाषण से उन अटकलों को भी कुछ दिशा मिल सकती है, जिनमें उनके वाराणसी से भी चुनाव लड़ने की संभावनाएं जताई जाती रही हैं।
इस बीच, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने लखनऊ में कहा कि रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किया गया है। पहले वे गुरुवार की शाम ही वाराणसी आ जाने वाले थे, लेकिन अब वे शुक्रवार सुबह मोदी के साथ ही आएंगे।
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मोदी को पहले रैली को संबोधित करना था। उसके बाद काशी-विश्वनाथ मंदिर और संकट मोचन मंदिर जाना था, पर अब वे पहले राजनाथ सिंह के साथ संकट मोचन मंदिर जाकर दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
उसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। फिर रैलीस्थल पर आएंगे। हालांकि मोदी व राजनाथ का काशी के कोतवाल माने जाने वाले भैरवनाथ मंदिर जाने का कोई अधिकृत कार्यक्रम नहीं है, पर माना जा रहा है कि दोनों नेता वहां भी जाएंगे।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह वाराणसी पहुंच चुके हैं। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी 15 दिसंबर से वाराणसी में हैं।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी व प्रदेश सहप्रभारी त्रिवेंद्र रावत भी काशी पहुंच चुके हैं। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने दावा किया कि काशी क्षेत्र की रैली एक नया कीर्तिमान बनाएगी।