फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi rally cancelled in lucknow

24 को लखनऊ में नहीं 'लहराएंगे' मोदी

Wed, 11 Dec 2013 12:40 PM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
ऋषि मिश्र/लखनऊ Updated Wed, 11 Dec 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
modi rally cancelled in lucknow

एक तरफ देशभर में मोदी की लहर पर घमासान चल रहा है, तो दूसरी तरफ लखनऊ में 24 दिसंबर को प्रस्तावित मोदी की रैली स्थगित कर दी गई है।

विज्ञापन


यह रैली अब लोकसभा के चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित किए जाने की संभावना है।

फिलहाल रैली की आयोजक भाजपा की महानगर इकाई की ओर से इस बाबत कोई कारण नहीं बताया गया है।

वहीं वाराणसी, गोरखपुर और बरेली में प्रस्तावित रैली के आयोजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पहले 24 दिसंबर को लखनऊ में नरेंद्र मोदी की रैली आयोजित किए जाने की घोषणा की गई थी।

इसके लिए रमाबाई रैली स्थल की बुकिंग का आवेदन भी स्मारक संरक्षण समिति के समक्ष किया गया था। भाजपा इस रैली को अब तक की सबसे बड़ी रैली बनाने का दावा कर रही थी।

भाजपा महानगर इकाई के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि नरेंद्र भाई मोदी की रैली अभी नहीं होगी। हमारी योजना है कि रैली फरवरी मध्य के बाद कराई जाए।

चुनाव प्रचार में रैली होगी अहम
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता फरवरी तक लागू किए जाने की संभावना है। इसलिए मोदी की लखनऊ रैली को अतिमहत्वपूर्ण मानते हुए उसे चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


दिसंबर में हुई रैली का असर चुनाव प्रचार के दौरान अधिक नहीं रहेगा। इसलिए यह रैली स्थगित कर दी गई है।

अभी तो रन फॉर यूनिटी पर ध्यान
भाजपा महानगर इकाई का पूरा ध्यान इस समय नरेंद्र मोदी प्रेरित अभियान रन फॉर यूनिटी पर है। यह बात दीगर है कि भाजपा इस अभियान से औपचारिक तौर पर जुड़ी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रन फॉर यूनिटी का आयोजन गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थापित करने के लिए किया जा रहा है।

राजधानी में 15 दिसंबर को जीपीओ स्थित पटेल प्रतिमा स्थल से शहीद स्मारक तक लोग दौड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed