फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   modi chest is measured 50 inches not 56 inch

कितने इंच का है प्रधानमंत्री मोदी का सीना!

Thu, 21 Jan 2016 07:19 PM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
modi chest is measured 50 inches not 56 inch

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दावा किया था कि उनका सीना 56 इंच का है। लेकिन उनके दूसरे दावों की तरह उनका ये दावा भी झूठा साबित हो गया है।

विज्ञापन


हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ है कि मोदी का सीना 56 इंच का नहीं है बल्कि इससे करीब 6 इंच कम है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी को शुक्रवार को लखनऊ की बीबीएयू यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में आना है।
विज्ञापन


इस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मोदी के लिए भी खास अचकन डिजाइन करवाया गया है। मोदी के लिए अचकन तैयार करवाने के लिए छाती का नाप मांगा गया। पीएम ऑफिस से टेलर को पीएम मोदी के सीने का नाप 50 इंच दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचकन के लिए मोदी ने दिया अपना नाप

modi chest is measured 50 inches not 56 inch

एक अग्रेंजी दैनिक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार बीबीएयू ने पीएम मोदी से इस दीक्षांत समारोह में अचकन पहनने की गुजारिश की थी। उसी के लिए मोदी का नाप मांगा गया था। पीएम मोदी की छाती का नाप 50 इंच है वहीं उनके कंधों का नाप 21 इंच दिया गया है।

यूनिवर्सिटी ने इस समारोह में शिरकत करने वाले पीएम मोदी के लिए सुनहरे रंग का 47 इंच लंबा अचकन दिल्ली के एक टेलर से तैयार करवाया है। इस मामले में दिल्ली के टेलर अनिल नंदा से भी बात की गई। टेलर अनिल नंदा ने इस बात पर कोई भी टिप्पणी ना करते हुए कहा कि ये सब राजनीतिक मुद्दे हैं इन पर बोलना सही नहीं है।

क्या था ये बयान

modi chest is measured 50 inches not 56 inch

2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि यूपी को गुजरात बनाने के लिए जो बात चाहिए वो नरेन्द्र मोदी में नहीं है।

मुलायम सिंह यादव के इसी बयान का जवाब देते हुए मोदी ने कहा ‌था कि दूसरा गुजरात बनाने के लिए 56 इंच की छाती चाहिए। उसी के बाद मोदी की 56 इंच की छाती को लेकर व्यंग्य होने भी शुरू हो गए थे। लोकसभा चुनाव के दौरान 56 इंच की छाती भी एक जुमला ही बन गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed