फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Modi 3.0: 900 BJP leaders from UP will attend PM's swearing-in ceremony, defeated candidates also invited

मोदी 3.0: पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में यूपी से शामिल होंगे 900 भाजपा नेता, हारे हुए प्रत्याशी भी हुए आमंत्रित

Sat, 08 Jun 2024 09:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 08 Jun 2024 09:36 PM IST
सार

Narendra Modi swearing in: पीएम मोदी लगातार तीसरी बार प्रधामनंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में यूपी भाजपा से जुड़े नौ सौ नेता शाामिल होंगे। कार्यक्रम रविवार को होना है। 

विज्ञापन
Modi 3.0: 900 BJP leaders from UP will attend PM's swearing-in ceremony, defeated candidates also invited
रविवार को होगा पीएम मोदी का शपथ ग्रहण। - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में यूपी के नौ सौ से अधिक भाजपा नेता शामिल होंगे। इस समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन की ओर से मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश के सभी मंत्रियों, मौजूदा और पूर्व सांसदों, राज्यसभा और विधान परिषदर सदस्यों के अलावा प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में उन प्रत्याशियों को भी आमंत्रित किया गया है, जो इस बार चुनाव हार गए हैं। इनके अलावा लोकसभा विस्तारक, प्रदेश संगठन के सभी 44 पदाधिकारियों, सभी मोर्चा के अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों, सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों, लोकसभा चुनाव के संयोजक व प्रभारी के अलावा क्लस्टर प्रभारियों को भी शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


ये बन सकते हैं मंत्री
अल्पमत में होने के बावजूद नई सरकार में भाजपा का पुराना रुतबा कायम रहेगा। एनडीए के घटक दलों की बैठक से यही संकेत मिले हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर वरिष्ठ नेता अमित शाह की उपस्थिति में हुई एनडीए की बैठक में तेदेपा को तीन, जदयू को दो और लोजपा, एनसीपी, शिवसेना, जनकल्याण, जदएस, रालोद को एक-एक मंत्री पद देने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई विदेशी मेहमान होंगे शामिल 
बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना शनिवार दोपहर में नई दिल्ली पहुंची। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 जून को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। दिल्ली पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। शेख हसीना के अलावा सात अन्य देशों के बड़े नेता और हिंद महासागर क्षेत्र के नेता भी इस समारोह में सम्मिलित होंगे। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल भी इस समारोह में शामिल होने भारत पहुंचेंगे। विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed