फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   model vending zone in city

अतिक्रमण दूर करने को बन रहे मॉडल वेंडिंग जोन

Sun, 08 Nov 2020 01:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
model vending zone in city
पार्किंग में सुधार को नीति बनाकर की जाएगी लागू
विज्ञापन

शहर में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर करने और अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम शहर में नई पार्किंग बनाने के साथ ही मॉडल वेंडिंग जोन भी बनाएगा। इसको लेकर नगर निगम प्रशासन ने काम भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा पार्किंग व्यवस्था में बदलाव को लेकर नई नीति लागू करने की भी तैयारी है।

उच्च न्यायालय ने अतिक्रमण और पार्किंग की समस्या संबंधी एक जनहित याचिका पर नगर निगम व एलडीए से जानकारी मांगी है, जिसे अगली सुनवाई में विभागों को देना होगा। इसे लेकर शनिवार को प्रभारी नगर आयुक्त अमित कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अतिक्रमण की समस्या को लेकर ही वेंडिंग जोन बनाकर पटरी दुकानदारों को बसाने का काम किया जा रहा है। मॉडल वेंडिंग जोन भी बनाए जा रहे हैं। अतिक्रमण हटाने के लिए भी लगातार अभियान चल रहा है। जुर्माना भी लगाया जा रहा है। पार्किंग की समस्या को दूर करने को लेकर कई योजनाओं पर काम चल रहा है। स्मार्ट सिटी योजना में कैसरबाग में भूमिगत पार्किंग बनाने की योजना है। चकबस्त कोठी की जमीन पर नगर निगम मुख्यालय बनना है वहां पर भी भूमिगत पार्किंग बनेगी। नो-पार्किंग में खड़ी होने वाली गाड़ियों के खिलाफ अभियान भी चलाया जा रहा है। बीते सालों में लालबाग नई भूमिगत पार्किंग भी बनाई गई है। पार्किंग में सुधार को लेकर एक उपविधि बनाकर उसे लागू करने पर भी उच्च स्तर पर प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed