फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Model school to be start from first April.

एक अप्रैल से यूपी में शुरू होंगे मॉडल स्कूल!

Thu, 26 Feb 2015 09:37 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 26 Feb 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
Model school to be start from first April.

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में खुले मॉडल स्कूलों में नए सत्र 1 अप्रैल से पढ़ाई की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


इनमें सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) की शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए बोर्ड से संबद्धीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षकों से यथाशीघ्र निर्धारित प्रारूप पर संबद्धीकरण का आवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

2010-11 में स्वीकृत हुए थे 148 स्कूल

Model school to be start from first April.

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत 2010-11 में 148 स्कूल स्वीकृत हुए थे। इन स्कूलों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसलिए परियोजना निदेशालय चाहता है कि पहले चरण में बनने वाले स्कूलों में पढ़ाई शुरू करा दी जाए।

इनमें पढ़ाई सीबीएसई पैटर्न पर कराई जाएगी और छात्र-छात्राएं एक साथ पढ़ सकेंगे। परियोजना निदेशालय ने इन स्कूलों में फर्नीचर खरीदने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षकों को पहले ही भेज दिए हैं।

उनसे कहा गया है कि मार्च के आखिरी सप्ताह तक सभी व्यवस्थाएं इन स्कूलों में पूरी कर ली जाएं, जिससे दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed