{"_id":"677996482aeb5f502e00f995","slug":"mock-drill-was-conducted-for-the-incident-of-stampede-and-fire-shravasti-news-c-104-1-srv1002-108674-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भगदड़ व अग्निकांड की घटना को लेकर हुई मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भगदड़ व अग्निकांड की घटना को लेकर हुई मॉकड्रिल
Sun, 05 Jan 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
एसएसबी मुख्यालय परिसर में मॉर्कडि्रल करते एसएसबी जवान।
श्रावस्ती। प्रयागराज में आयोजित होने वाला महाकुंभ में संभावित भीड़ को देखते हुए बस स्टेशन में भगदड़ व अग्निकांड की घटनाओं को लेकर एसएसबी जवानों ने शनिवार मॉकड्रिल की। इसे प्रदेश के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी, राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी व अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रामकेवल ने कंट्रोल रूम से लाइव देखा।
डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि कुंभ मेले के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं के कुंभ स्नान के लिए जाने की संभावना है। इससे बस स्टेशनों पर भगदड़ व अग्निकांड की संभावना जताई है। इसे लेकर प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से स्थानीय स्तर पर तैयारियों को मजबूत करने के लिए शनिवार संवेदनशील जिलों में एक साथ मॉकड्रिल कराया गया। एसएसबी 62वीं वाहिनी की ओर से परिसर में स्थित शिवाजी मैदान में मॉकड्रिल की गई।
आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र की तैनाती कुंभ के दौरान अरैल घाट प्रयागराज पर की गई है। जो जिले के श्रद्धालुओं को स्थानीय सहयोग भी उपलब्ध कराएंगे। एसएसबी 62वीं वाहिनी के कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने कहा कि महाकुंभ के अतिरिक्त भी अन्य किसी आवश्यकता पर एसएसबी के जवान जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के लिए हमेशा तैयार हैं।
विज्ञापन
मॉकड्रिल का संचालन उप कमांडेंट निरुपेश कुमार व संयोजन आपदा विशेषज्ञ ने किया। इस दौरान एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर, उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा, सोनू कुमार, गोवर्धन पुजारी, सहायक कमांडेंट राहुल माली सहित काफी संख्या में जवान मौजूद रहे।