फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mock drill: Lucknow went dark at 7 o'clock, air strike siren sounded, people lay on the ground; vehicles took

मॉक ड्रिल: एयर स्ट्राइक का सायरन बजते ही जमीन पर लेटे लोग, घरों में लगी आग; घायलों को अस्पताल ले गईं गाड़ियां

Wed, 07 May 2025 10:20 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 07 May 2025 10:20 PM IST
सार

Mock drill in Lucknow: लखनऊ के पुलिस लाइन मैदान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सीएम योगी विशेष रूप से मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Mock drill: Lucknow went dark at 7 o'clock, air strike siren sounded, people lay on the ground; vehicles took
पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संभावित हमले को लेकर लोगों को अलर्ट करने और हमले के दौरान जरूरी कदम उठाने के लिए लखनऊ के पुलिस लाइन मैदान में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सीएम योगी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस आयोजन में पुलिस के साथ-साथ एनडीआरफ, एसडीआरफ, सिविल डिफेंस, फॉयर और मेडिकल से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


घायलों को ले जाया गया अस्पताल

Mock drill: Lucknow went dark at 7 o'clock, air strike siren sounded, people lay on the ground; vehicles took
पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस लाइन में एयर स्ट्राइक से बचने के लिए बुधवार शाम मॉकड्रिल की गई। इस मॉकड्रिल को देखने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ, मंत्री, विधायक, स्कूली बच्चे और आम लोग पहुंचे थे। 17 मिनट चली मॉकड्रिल ने एयर स्ट्राइक के बाद क्या करना होता है और कैसे राहत व बचाव कार्य किया जाता है, इसको दिखाया गया।

मॉकड्रिल के लिए पुलिस लाइन के ग्राउंड को एक छोटे से शहर का रूप दिया गया। बिल्डिंग बनाई गई, पार्क बना गया। बाजार का रूप दिया गया। वीआईपी भवन तैयार किया गया। शहर में लोगों की मौजूदगी दिखाई गई। सिविल डिफेंस के कुछ लोग आम नागरिक बने। सीएम के आने से पहले मॉकड्रिल का रिहर्सल भी किया गया। सीएम का काफिला शाम करीब 7:18 पर पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचा। इसके बाद मॉकड्रिल शुरू की गई। इस दौरान ग्राउंड में एक शहर में होने वाली आम गतिविधि प्रदर्शित की गई। कुछ लोग पार्क मेंं घूम रहे थे, कुछ सामान खरीद रहे थे। कुछ लोग घरों में बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर स्ट्राइक होते ही बजा साइरन पुलिस लाइन में किया गया ब्लैक आउट

Mock drill: Lucknow went dark at 7 o'clock, air strike siren sounded, people lay on the ground; vehicles took
घायलों को अस्पताल ले जाने का पूर्वाभ्यास। - फोटो : अमर उजाला।

शाम 7:23- पुलिस लाइन ग्राउंड में एक के बाद एक कई धमाके किए गए। पटाखों के धमाके से दुश्मन देश की एयर स्ट्राइक को दर्शाया गया। हमला होते ही चेतावनी वाला साइरन बचा। साइरन बजते ही पुलिस लाइन में ब्लैक आउट कर दिया गया। साइरन की आवाज सुनते ही ग्राउंड में नागरिकों की भूमिका अदा कर रहे सिविल डिफेंस के लोग पेट के बल जमीन पर लेट गए। धमाके की गूंज से बचने के लिए लोगों ने अपने कान दोनों हाथों से बंद कर लिए।
7: 25- दूसरा साइरन बजा और यह संकेत था कि हमला रूक गया है। दूसरा साइरन बजते ही लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ भागने लगे। कुछ लोग हमले में घायल ग्राउंड पर पड़े थे। सिविल डिफेंस के लोगों ने घायलों की मदद शुरू की। इस बीच एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और मेडिकल टीम मदद के लिए पहुंच गई। घायलों को मेडिकल सहायता पहुंचाई गई और उनको अस्पताल भेजा गया।
7:27- एक बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पाया।
7:30- बिल्डिंग के मलबे में दबे लोगों को तलाशने के लिए स्नीफर डॉग बुलाया गया। स्नीफर डॉग की मदद से घायलों को मलबे से निकाला गया और उनको एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
7:33- धमाके की वजह से एक कार क्षतिग्रस्त हुई और उसमें घायल मौजूद थे। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और मेडिकल टीम की मदद से घायल को कार से बाहर निकाला गया।
7:35- सूचना मिली की एक गैस सिलिंडर में आग लगी है। सिविल डिफेंस की टीम भागकर मौके पर पहुंची और आग पर बुझाया।
7:36- एक वीआईपी बिल्डिंग में दुश्मनों ने केमिकल हमला किया। हमला की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम भागते हुए मौके पर पहुंची। विशेष उपकरणों की मदद से पता लगाया तो जानकारी मिली कि नर्व एजेंट हमला हुआ है। इस हमले में पीड़ित का शरीर कमजोर पड़ जाता है। आंख की पुतली छोटी हो जाती है। नर्व एजेंट अटैक का पता लगाने के बाद भवन में मौजूद लोगों वहां से हटाया गया। हमले से गंभीर रूप से घायलों को फौरन अस्पताल भेजा गया। मामूली रूप से घायलोंं को डी कंटेमिनेट किया गया। ऐसा करके बाकी लोगों तक संक्रमण फैलना से रोका गया। नर्व एजेंट के संपर्क में आए लोगों के कपड़े सील कर उनको दूसरे कपड़े पहनाए गए।
7:40- एयर स्ट्राइक को लेकर की गई मॉकड्रिल खत्म हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed