{"_id":"5e8195258ebc3e76876a23ae","slug":"mobile-van-will-provide-cheap-vegetables-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: मोबाइल वैन अलीगंज समेत इन स्थानों पर पहुंचाएंगी सस्ती सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: मोबाइल वैन अलीगंज समेत इन स्थानों पर पहुंचाएंगी सस्ती सब्जियां
Mon, 30 Mar 2020 12:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Mar 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में फल व सब्जियों की कमी दूर करने और सस्ती सब्जी उपलब्ध कराने के लिए मंडी परिषद की ओर से करीब दर्जन भर क्षेत्रों में सोमवार को मोबाइल वैन घूमेंगी।
हर स्थान पर हर दो घंटे सब्जी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए जगह और स्थान तय कर दिए गए हैं, जहां से मोबाइल वैन के माध्यम से सब्जियां लोगों को मिलेंगी। वहीं रविवार को शहर के कई स्थानों पर मोबाइल वैन चला लोगों को सस्ती सब्जियां घर पर उपलब्ध कराई गईं।
इन स्थानों पर घूमेंगी मोबाइल वैन: अलीगंज, इंदिरानगर सेक्टर 14, शहीद पथ कमता, गोमतीनगर विस्तार, सिटी मांटेसरी के पीछे और सीतापुर रोड स्थित पक्का पुल के पास मंडी की मोबाइल वैन सब्जियों का वितरण कराएगी।
विज्ञापन
यहां हुआ वितरण: मंडी सचिव संजय सिंह ने बताया कि रविवार को विशेषखंड, रोहतास, ओमेक्स सिटी, साउथ सिटी, विशालखंड, वृंदावन, पारा क्षेत्रों में मोबाइल वैन सब्जियों की बिक्री तय रेट पर की गई। आलू 25 रुपए किलो, टमाटर 30 रुपये और प्याज 28 रुपए किलो तक बिका।