फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mobile towers that pose a threat to aircraft will be removed

Lucknow News: विमानों के लिए खतरा बने मोबाइल टावर हटाए जाएंगे

Fri, 05 Sep 2025 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Mobile towers that pose a threat to aircraft will be removed
प्रतीकात्म्क।
लखनऊ। एयरपोर्ट के पास मौजूद भवनों पर लगे मोबाइल टावर विमानों के लिए खतरा बने हैं। ऐसे टावरों को चिह्नित कर लिया गया है। अब इन्हें हटाने के लिए मोबाइल कंपनियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

सरोजनीनगर तहसील प्रशासन के साथ एयरपोर्ट एक्शन ग्रुप ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया था। इस दौरान एयरपोर्ट प्रबंधन के सदस्यों ने जलभराव पर भी ध्यान दिलाया था। बताया गया कि पानी से आकर्षित होकर पक्षी आते हैं, जो विमानों के लिए खतरा बन सकते हैं।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार आस्था पाण्डेय ने एयरपोर्ट प्रबंधन से पानी पंप से निकालने के लिए कहा है। नगर निगम की टीम समस्या का स्थायी निवारण करेगी। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर बनाए गए एयरपोर्ट एक्शन ग्रुप में जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस, वन विभाग आदि शामिल हैं। एक्शन ग्रुप का काम एयरपोर्ट की सेफ्टी और विमानों का संचालन बेहतर करना है। एयरपोर्ट के 10 किमी के दायरे में लेजर लाइट पर प्रतिबंध है, जिसे एयरपोर्ट एक्शन ग्रुप सख्ती से लागू करवाएगा। अवैध रूप से खुलीं मांस-मछली की दुकानों को भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed