{"_id":"5c34e6a7bdec2256d9677e52","slug":"mobile-phone-theft-in-flight-at-lucknow-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ान के दौरान ही बैग से चोरी हुआ मोबाइल, विदेश मंत्रालय में तैनात अधिकारी को लगी चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ान के दौरान ही बैग से चोरी हुआ मोबाइल, विदेश मंत्रालय में तैनात अधिकारी को लगी चपत
Tue, 08 Jan 2019 11:36 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई के विदेश मंत्रालय में तैनात अधिकारी राहुल श्रीवास्तव का मंहगा मोबाइल फोन लखनऊ आने के दौरान फ्लाइट से चोरी हो गया। पत्नी वंदना श्रीवास्तव ने सरोजनीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक रामसूरत सोनकर का कहना है कि एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। उन्होंने बताया कि राहुल दो जनवरी को दुबई से हवाई जहाज से लखनऊ अपने घर आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बैग देखा तो पता चला कि लॉक से छेड़छाड़ की गई थी। लॉक खोलने की कोशिश की लेकिन वह नहीं खुला। मजबूरी में उन्हें बैग का लॉक तोड़ना पड़ा। बैग के भीतर से उनका मोबाइल फोन गायब था। उन्होंने सोचा कि शायद फोन दुबई वाले घर पर ही छूट गया होगा।
विज्ञापन
दुबई लौटने पर भी फोन नहीं मिला तो उन्होंने पत्नी को फोन कर इसकी जानकारी दी। उनकी पत्नी ने सोमवार को एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस का कहना है कि एयरपोर्ट पर लगेज संभालने वाले स्टाफ ने उनके बैग से मोबाइल फोन निकाला होगा। छानबीन की जा रही है।