{"_id":"59b617db4f1c1bfb7f8b5cfc","slug":"mobile-phone-ban-in-lucknow-s-schools-and-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू व्हेल का खौफ : लखनऊ के स्कूलों में स्मार्टफोन पर बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लू व्हेल का खौफ : लखनऊ के स्कूलों में स्मार्टफोन पर बैन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
ब्लू व्हेल
- फोटो : social media
राजधानी में खतरनाक ब्लू व्हेल गेम के कई मामले सामने आने पर शिक्षा विभाग ने गंभीरता दिखाई है। इस पर अंकुश लगाने के प्रयास तेज हो गए हैं। इसके तहत स्कूलों में स्मार्ट फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन
डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने शनिवार को जिले के सभी विद्यालयों को यह निर्देश जारी कर दिया।
इसमें छात्रों के स्मार्ट फोन इस्तेमाल पर तो पूरी तरह बैन लगा है ही, वहीं अब शिक्षक, बस व वैन के ड्राइवर और कंडक्टर भी छात्रों के सामने इनका उपयोग नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
निर्देश को पूरी तरह सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन पर सौंपी गई है। डीआईओएस का आदेश जिले के सभी सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड, परिषदीय विद्यालयों पर लागू होगा।
विज्ञापन