{"_id":"5ad6e8784f1c1b87028b52aa","slug":"mobile-number-will-be-mandatory-for-depositing-house-tax","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल नंबर बताने पर ही जमा होगा हाउस टैक्स, जानें फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल नंबर बताने पर ही जमा होगा हाउस टैक्स, जानें फायदे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो
लखनऊ में नगर निगम ने बिना मोबाइल नंबर के हाउस टैक्स जमा करना बंद कर दिया है। पहली बार बिना सूचना दिए लागू की गई इस व्यवस्था से कई लोगों को परेशानी भी हुई। उनको बिना टैक्स जमा किए लौटना पड़ा।
विज्ञापन
ऑनलाइन गृहकर सिस्टम के लिए नया सॉफ्टवेयर भी पिछले साल बनवाया गया है। गृहकर दाताओं को आसानी से बिल मिले और टैक्स जमा का मैसेज भी मिले, इसके लिए सॉफ्टवेयर में मोबाइल नंबर को फीड करना जरूरी किया गया है।
विज्ञापन
शहर में करीब साढ़े पांच लाख भवन स्वामी हैं। नए वित्तीय वर्ष से बिना मोबाइल नंबर के टैक्स जमा करना बंद किया गया है। कैश काउंटर पर कर्मचारी कम्प्यूटर के जरिए टैक्स तभी जमा कर पाएगा जब वह पहले मोबाइल नम्बर फीड करेगा। यदि किसी भवन स्वामी के कई मकान शहर में हैं तो वह उन सभी के बिलों में अपना एक ही नंबर दर्ज करा सकता है। उसके लिए अलग-अलग नम्बर दर्ज कराने की जरूरत नही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मोबाइल नंबर दर्ज होने के फायदे
डेमो
- फोटो : डेमो
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया, मोबाइल नंबर दर्ज होेने से भवन स्वामी को उसी नंबर पर उसका बिल भेज दिया जाएगा। टैक्स की छूट की जानकारी एसएमएस से मिलेगी। टैक्स जमा होने पर धन्यवाद का मैसेज जाएगा।
अवकाश में जब गृहकर जमा होगा, उसकी सूचना भी मिलेगी। दूसरी ओर उन्होंने बताया, सिस्टम को इस तरह बनाया गया है कि जब तक मोबइल नंबर फीड नहीं किया जाएगा तब तक नया कर निर्धारण सॉफ्टवेयर स्वीकार ही नहीं करेगा।
अवकाश में जब गृहकर जमा होगा, उसकी सूचना भी मिलेगी। दूसरी ओर उन्होंने बताया, सिस्टम को इस तरह बनाया गया है कि जब तक मोबइल नंबर फीड नहीं किया जाएगा तब तक नया कर निर्धारण सॉफ्टवेयर स्वीकार ही नहीं करेगा।