{"_id":"caf0de611c8d221d97f9589ee9e9041b","slug":"mobile-charger-point-in-raodways-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस के सफर में होगा मोबाइल चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस के सफर में होगा मोबाइल चार्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 13 Apr 2014 12:39 PM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम ने यात्रियों को बस में मोबाइल चार्ज करने की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों की अब बैटरी डिस्चार्ज नहीं होगी। जानकारी में आया कि पहले चरण में लंबी दूरी की बस में चार्जर प्वाइंट को स्थापित किया जाएगा।
इस प्वाइंट में चार मोबाइल एक साथ चार्ज करने की सुविधा हासिल होगी।
अब इलाहाबाद के लिए सात सेवाएं
परिवहन निगम ने लखनऊ-इलाहाबाद रूट पर चलने वाली वॉल्वो की समय-सारिणी में बदलाव किया है। अब यात्रियों के लिए सात सेवाएं होंगी जो रविवार से शुरू होंगी।
विज्ञापन
आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत दीक्षित ने बताया कि अब आलमबाग बस अड्डे से सुबह 6 बजे, 8 बजे, 10 बजे, दोपहर 12 बजे, 2 बजे, शाम 6 बजे और रात 8 वॉल्वो इलाहाबाद के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन