{"_id":"5819814f4f1c1b0e574366bd","slug":"mobile-app-to-track-ambulance-location","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अब मोबाइल ट्रैकर से जान सकेंगे कहां है एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अब मोबाइल ट्रैकर से जान सकेंगे कहां है एंबुलेंस
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
एप लांच करते सीएम अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंबुलेंस को कॉल करने के बाद अब आप उसे ट्रैक भी कर सकेंगे। यानी एंबुलेंस कहां पर पहुंची, किस रास्ते आ रही है यह सब आप आसानी से जान सकेंगे। यह सब होगा 108 एंबुलेंस सेवा का मोबाइल एप से।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार यह एप लॉन्च किया। इसके जरिये कॉलर एक क्लिक में न सिर्फ जीपीएस के माध्यम से एंबुलेंस की लोकेशन जान सकेंगे बल्कि वे अपने स्मार्ट फोन पर यह भी देख सकेंगे कि एंबुलेंस किस रास्ते से आ रही है।
विज्ञापन
इसके लिए उन्हें सिर्फ जिस नंबर से कॉल किया था वह फोन नंबर पोर्टल के एंबुलेंस ट्रैकर सिस्टम में डालना होगा।
दरअसल, अभी तक कॉलर को यह पता नहीं चल पाता है कि उसने जो एंबुलेंस बुलाई है उसकी लोकेशन क्या है।
कई बार कॉल सेंटर से जो लोकेशन बताई जाती है, उससे कॉलर संतुष्ट नहीं हो पाते। अब एंबुलेंस ट्रैकर के जरिए इस समस्या का समाधान हो जाएगा।